21 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के दो मुकाबले, शूटिंग में मेडल की उम्मीद
सुबह से शाम तक कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे, शूटिंग और कबड्डी में खास मुकाबले
21 सितंबर को एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच दो बार मुकाबला होगा, जिसमें टेबल टेनिस की महिला और पुरुष टीमें हिस्सा लेंगी। इसके अलावा शूटिंग, वुशु, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सहित कई खेलों में भारत के पास मेडल जीतने के अवसर हैं। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई है और महिला हॉकी टीम इंडोनेशिया से भिड़ेगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत और पाकिस्तान के बीच दो बार मुकाबला होगा। टेबल टेनिस में सुबह महिला और शाम को पुरुष टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी। इसके अलावा, शूटिंग, वुशु, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स समेत कई खेलों में भारत के पास मेडल जीतने के मौके हैं।
सुबह 6:15 बजे पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में भारतीय टीम क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल में उतरेगी। हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल के इंडिविजुअल फाइनल में रुद्राक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने टॉप-8 में जगह बनाकर मेडल जीतने वाले फाइनल राउंड में प्रवेश किया है। फाइनल सुबह 9 बजे होगा।
सुबह 6:32 बजे 50 मीटर बैकस्ट्रोक की हीट में ऋषभ दास और श्रीहरि नटराज उतरेंगे। 6:46 और 6:50 बजे 50 मीटर फ्रीस्टाइल की हीट में आकाश मणि और हीर गितेश शाह उतरेंगे। 7:10 बजे 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक की हीट में धनुष सुरेश उतरेंगे। सुबह 7:44 बजे भारत की पुरुष 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम की हीट होगी। क्वालिफाई करने पर दिन में इनके फाइनल भी होंगे।
सुबह 8:30 बजे महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा के सेमीफाइनल में सुचिका तारियाल का मुकाबला सिंगापुर की टेओ हुई हून से होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही सुचिका का मेडल पक्का हो चुका है।
सुबह 9:30 बजे महिला हॉकी टीम पूल-बी में इंडोनेशिया से भिड़ेगी। 9:45 बजे पुरुष कबड्डी टीम का मुकाबला जापान से होगा। शाम 4:15 बजे महिला कबड्डी टीम बांग्लादेश से खेलेगी।
सुबह 11:30 बजे पुरुष बैडमिंटन टीम पहले राउंड में बांग्लादेश से भिड़ेगी।
टेबल टेनिस में भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला होगा। भारतीय महिला टीम सुबह और पुरुष टीम शाम को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी।
सुबह 5:30 बजे महिला चांगक्वान का फाइनल होगा। भारत की जोड़ी सुबह 5:30 बजे कंबोडिया, 6:30 बजे मंगोलिया और 7:30 बजे दक्षिण कोरिया के खिलाफ उतरेगी।
दोपहर 2:30 बजे के बाद रोशिबिना देवी महिला 60 किग्रा और आर्यन पुरुष 56 किग्रा सांडा के मुकाबले खेलेंगे। सुबह 8:30 बजे के बाद पुरुष 70 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-32 में सुमित का मुकाबला थाईलैंड के सिंसिरी बुनजोंग से होगा।
स्कीट में पुरुष और महिला टीम का पहला दिन होगा। पुरुषों में मिराज अहमद खान, अनंतजीत सिंह नरूका और भवतेघ सिंह गिल होंगे। महिलाओं में परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान उतरेंगी।
मिक्स्ड डबल्स में जय मीना और आध्या तिवारी 21 सितंबर को ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेलेंगी।
एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत भारत के लिए अच्छी रही है, जहां पहले दिन खिलाड़ियों ने दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए। अब दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी और मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- भारतीय स्विमिंग टीम के मुकाबले कब होंगे?
- सुबह 6:32 बजे से 7:44 बजे तक विभिन्न स्विमिंग इवैंट्स के हीट में ऋषभ दास, श्रीहरि नटराज, आकाश मणि, हीर गितेश शाह, धनुष सुरेश और पुरुष 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम उतरेंगी।
- मिक्स्ड डबल्स में भारत की टीम कब खेलने वाली है?
- जय मीना और आध्या तिवारी 21 सितंबर को ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेलेंगे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.