बारां में नाले के तेज बहाव में फंसी कार, तीन घंटे बाद दो लोग सुरक्षित निकाले
केलवाड़ा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद पुलिया से नीचे गिरी कार, पुलिस ने रेस्क्यू किया
बारां के केलवाड़ा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नाले में कार बह गई, जिसमें संत बालका देवाचार्य और उनका सहयोगी फंस गए। पुलिस और ग्रामीणों ने तीन घंटे की कोशिश के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना शाम करीब सवा 7 बजे हुई थी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बारां। बारां के केलवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार शाम मूसलाधार बारिश के कारण नाले में तेज बहाव शुरू हो गया। इसी दौरान संत बालका देवाचार्य और उनके सहयोगी कार सहित नदी की रपट पर बह गए। पुलिस और ग्रामीणों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस के मुताबिक उत्तराखंड निवासी संत बालका देवाचार्य और उनका सहयोगी गंगोत्री निवासी राहुज केलवाड़ा के समीप सिलोरी धाम दर्शन करने आए थे। वे शाम करीब सवा 7 बजे वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बह गई और नदी की रपट पर फंस गई।
सूचना पर सीआई नरेंद्र सिंह राजावत के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से रस्सियों के सहारे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस के जवानों ने टॉर्च की रोशनी में रात 10 बजे तक दोनों को बचाने का प्रयास किया।
पुलिस ने बताया कि दोनों लोग दूर पानी के तेज बहाव में कार में फंसे हुए थे। रात के अंधेरे और तेज बहाव के बावजूद पुलिस ने लगातार कोशिश की और तीन घंटे बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- बारां में हादसा कब हुआ था?
- हादसा गुरुवार शाम मूसलाधार बारिश के दौरान हुआ था।
- संत बालका देवाचार्य कहाँ से आए थे?
- वे उत्तराखंड के रहने वाले हैं और केलवाड़ा के समीप सिलोरी धाम दर्शन करने आए थे।
- बचाव ऑपरेशन में लोगों की क्या भूमिका थी?
- ग्रामीणों ने पुलिस की मदद की और रस्सियों के सहारे बचाव में सहयोग किया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.