प्रताप कॉलोनी में सिलेंडर में आग लगी, समय रहते काबू पाया गया
शुक्रवार रात करीब 11 बजे सिलेंडर की नलची में आग लगी, दमकल ने 20 मिनट में बुझाई
कोटा के स्टेशन रंगपुर क्षेत्र की प्रताप कॉलोनी में एक मकान में सिलेंडर की नलची में आग लग गई, जिसे दमकल विभाग ने लगभग 20 मिनट में बुझा दिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कमरे का घरेलू सामान जल गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कोटा। कोटा के स्टेशन रंगपुर क्षेत्र की प्रताप कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक मकान में रखे सिलेंडर की नलची में अचानक आग लग गई। आग की लपटें कमरे में फैलने लगीं, परिजन आग बुझाने की कोशिश में जुटे। सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया गया।
मकान मालिक रामकुमार झा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे सिलेंडर की नलची में अचानक आग लग गई थी। उन्होंने और परिवार के अन्य सदस्यों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग कमरे में फैलती जा रही थी।
कॉलोनी के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि समय रहते फायर ब्रिगेड के पहुंचने से आग को दूसरे हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। दमकल कर्मियों ने लगभग 20 मिनट में आग पर काबू पाया।
हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कमरे में रखा घरेलू सामान जल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- आग लगने की सूचना किसे दी गई?
- कॉलोनी के लोगों ने फायर ब्रिगेड को समय रहते सूचना दी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.