मुजफ्फरपुर में होमगार्ड जवान व भाभी से पिस्टल दिखाकर लूट
बिसरपट्टी के समीप बाइक सवार बदमाशों ने जेवर और बैग छीन फरार हुए
मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने होमगार्ड जवान चंदन कुमार और उनकी भाभी को पिस्टल दिखाकर रोक लिया और महिला से सोने के जेवरात व सामान छीन लिए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने होमगार्ड जवान चंदन कुमार और उनकी भाभी को पिस्टल दिखाकर रोक लिया। हथियारों के भय से बदमाशों ने महिला से सोने के जेवरात और उनके सामान छीन लिए।
सरैया थाना क्षेत्र के बिसरपट्टी गांव के पास एसएच-86 पर अपराधियों ने पुलिस गश्ती को धता देते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया। चंदन कुमार अपनी भाभी को लेकर बाइक से उनके मायके कोलवारा गांव जा रहे थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।
रुकते ही बदमाशों ने दोनों पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी देते हुए महिला से सोने की चेन, कान की बाली, नाक की नथिया, पर्स व बैग छीन लिए। इसके बाद हथियार लहराते हुए वे रघुनाथपुर की ओर भाग निकले।
घटना के बाद पीड़ित जवान ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। जैतपुर थानाध्यक्ष रजनीकांत पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ितों से घटना और अपराधियों के हुलिए की जानकारी ली है।
आसपास के रास्तों और संभावित ठिकानों पर अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- लूट की घटना कहां हुई?
- यह घटना सरैया थाना क्षेत्र के बिसरपट्टी गांव के पास एसएच-86 रोड पर हुई।
- पुलिस ने अपराधियों की तलाश के लिए क्या कोई कदम उठाया?
- पुलिस ने आसपास के रास्तों और संभावित ठिकानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
- घटना के बाद पुलिस की क्या कार्रवाई हुई?
- जैतपुर थानाध्यक्ष रजनीकांत पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।
- क्या घटना में होमगार्ड जवान स्वयं घायल हुए?
- लेख में किसी चोट या घायल होने की जानकारी नहीं दी गई है, केवल लूट की बात कही गई है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.