प्रतापगढ़ में एमडी बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
अरनोद थाना पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को जावरा से पकड़ा
प्रतापगढ़ में पुलिस ने आबिद खान को एमडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित केमिकल पाउडर और एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जावरा स्थित हुसैन टेकरी से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित किया था।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद थाना पुलिस ने एमडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित केमिकल पाउडर और एमडी के साथ आरोपी आबिद खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जावरा स्थित हुसैन टेकरी से पकड़ा।
पुलिस ने बताया कि 21 अप्रैल को अरनोद पुलिस को सूचना मिली थी कि आबिद खान अपने खेत के कुएं पर एमडी बनाता है और वहीं प्रतिबंधित केमिकल छिपाकर रखता है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुएं से 7 किलो 387 ग्राम ब्रोमो-4-मिथाइलप्रोपिओफेनोन केमिकल पाउडर और 5 ग्राम एमडी बरामद किया था।
आबिद खान को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। 4 सितंबर को सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे जावरा की हुसैन टेकरी से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थानाधिकारी शिवलाल मीणा की अगुवाई में प्रेमलाल, बापुलाल, हेमंतसिंह, पांचुराम और हनुमान की टीम ने की।
एसपी विशाल जांगिड़ ने बताया कि आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कार्रवाई पूरी कर ली है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- किस टीम ने गिरफ्तारी की और किसके नेतृत्व में?
- गिरफ्तारी थानाधिकारी शिवलाल मीणा की अगुवाई में प्रेमलाल, बापुलाल, हेमंतसिंह, पांचुराम और हनुमान की टीम ने की।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.