सरदारशहर मुख्य बाजार में सड़क पर जलभराव से राहगीर और वाहन चालक परेशान
पानी निकासी की नाली में रुकावट के कारण मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है
सरदारशहर मुख्य बाजार में कम्मा गेस्ट हाउस के सामने सड़क पर जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। नगर परिषद ने समस्या का समाधान करने के लिए जल्द ही टीम भेजने की बात कही है और दुकानदारों ने नाली सफाई व पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
चूरू। सरदारशहर के मुख्य बाजार में कम्मा गेस्ट हाउस के सामने सड़क पर पानी भर गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। दुकानदारों ने बताया कि जलभराव से आना-जाना मुश्किल हो जाता है और पानी निकासी की नाली में रुकावट है।
राहगीरों को पानी के बीच से निकलना पड़ रहा है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों को भी दिक्कतें आ रही हैं। थोड़ी सी बारिश में ही मुख्य सड़क पर पानी जमा हो जाता है क्योंकि बारिश का पानी ठीक से बाहर नहीं निकल पाता।
दुकानदारों की शिकायत पर नगर परिषद की टीम एक-दो दिन में आकर समस्या ठीक करती है, लेकिन कुछ समय बाद फिर से पानी निकासी की व्यवस्था खराब हो जाती है। दुकानदारों ने नगर परिषद से नाली की नियमित सफाई और पानी निकासी की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद और सरकार स्वच्छता का नारा देकर सत्ता में आती हैं, लेकिन शहर में जलभराव जैसी समस्याओं का पक्का समाधान होना चाहिए ताकि आम लोगों को बार-बार परेशानी न हो।
सरदारशहर नगर परिषद के आयुक्त मघराज डूडी ने बताया कि उन्हें जलभराव की जानकारी अभी मिली है। जल्द ही टीम भेजकर पानी निकासी की व्यवस्था ठीक करवाई जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- सरदारशहर मुख्य बाजार में जलभराव क्यों होता है?
- बारिश का पानी ठीक से नाली से बाहर नहीं निकल पाता और नाली में रुकावट होती है।
- जलभराव से कौन-कौन परेशान होते हैं?
- राहगीर और दोपहिया वाहन चालक जलभराव से परेशान होते हैं।
- नगर परिषद के आयुक्त मघराज डूडी ने क्या कहा?
- उन्होंने कहा कि उन्हें जलभराव की जानकारी मिली है और जल्द ही टीम भेजकर पानी निकासी की व्यवस्था ठीक करवाई जाएगी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.