बालोतरा में ग्राम पंचायतों में सेवा सेतु शिविर 19 सितंबर को
पंचायत समिति मुख्यालयों पर किसानों, महिलाओं और युवाओं को योजनाओं का लाभ मिलेगा
बालोतरा जिले में 19 सितंबर को सेवा सेतु अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे, जिनमें किसानों, महिलाओं और युवाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिला अधिकारियों ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि अभियान सफलतापूर्वक चल सके। यह अभियान विकसित भारत-जन सेवा अभियान 2026 के तहत शुरू किया गया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बालोतरा। बालोतरा जिले में 19 सितंबर को सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों के माध्यम से किसानों, महिलाओं और युवाओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे।
सेवा सेतु अभियान के तहत बालोतरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पचपदरा, मंडापुरा, गोपडी, खेड़, आकडली, बक्सीराम, रैवाडा मैया और नेवाई में शिविर पंचायत समिति मुख्यालय पर आयोजित होंगे।
कल्याणपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कल्याणपुर, अराबा चौहान, अराबा दुदावतां, डोली कला, डोली राजगुरा और गोदावास में भी शिविर लगाए जाएंगे।
गिड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गिडा, श्यामपुरा, मानपुरा, खारडा, लापुंदड़ा चारणान, सोहडा, निम्बा की ढाणी, भांजवा और देवपुरा उर्फ गोगासर में भी सेवा सेतु शिविर होंगे।
पाटोदी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पाटोदी, कंवरली, सुरजबेरा, सांगरानाडी, चिलानाडी, खारडी और खनौड़ा में शिविर आयोजित होंगे। समदड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भलरों का बाड़ा, अजीत, खिजडीयाली, रामपुरा और ढीढस में भी ये शिविर लगेंगे।
सिवाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मेली, खाखरलाई, देवन्दी, अर्जियाणा, पादरडी कला, कुसीप और भीमगौड़ा में तथा सिणधरी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सिणधरी चौसीरा, सिणधरी चारणान, नाकोडा, बाण्डानाडा, खारा महेचान और लोहिडी में भी सेवा सेतु अभियान के शिविर आयोजित होंगे।
एसीईओ धनसिंह महेचा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि अभियान सफलतापूर्वक चल सके।
यह अभियान विकसित भारत-जन सेवा अभियान 2026 के तहत आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और विभागीय सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- सेवा सेतु अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है?
- यह अभियान जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और विभागीय सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है।
- किस विभाग का अभियान सेवा सेतु है?
- यह सेवा सेतु अभियान विकसित भारत-जन सेवा अभियान 2026 के तहत शुरू किया गया है।
- शिविरों में किन समुदायों को विशेष लाभ मिलेगा?
- शिविरों में खासतौर पर किसानों, महिलाओं और युवाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.