स्वास्थ्य 3 MIN READ

Situationship: प्यार या सिर्फ़ कनेक्शन, कैसे पहचानें

डेटिंग ऐप्स और ऑनलाइन बातचीत से बनते रिश्तों में बढ़ रही उलझन

आज के डिजिटल युग में डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया के जरिए किसी से जुड़ना आसान हो गया है। रोज़ाना बातचीत, मिलना-जुलना और निजी बातें साझा करने के बाद भी कई बार रिश्ते की असलियत समझना मुश्किल हो जाता है।
AI सार

आज के डिजिटल युग में कई लोग ऐसे संबंधों में फंस जाते हैं जिन्हें "सिचुएशनशिप" कहा जाता है, जहाँ रिश्ते की स्पष्ट पहचान नहीं होती। इस स्थिति में दोनों की उम्मीदें और समझ अलग हो सकती हैं, जिससे भावनात्मक भ्रम पैदा होता है। ऐसे में कनेक्शन की स्पष्टता और संवाद आवश्यक होते हैं ताकि दोनों अपनी अपेक्षाएं जान सकें।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

डेटिंग ऐप्स और ऑनलाइन कनेक्शन की स्थिति
डेटिंग ऐप्स और ऑनलाइन कनेक्शन की स्थिति / प्रतीकात्मक चित्र · निहारिका टाइम्स

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 आज के डिजिटल युग में डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया के जरिए किसी से जुड़ना आसान हो गया है। रोज़ाना बातचीत, मिलना-जुलना और निजी बातें साझा करने के बाद भी कई बार रिश्ते की असलियत समझना मुश्किल हो जाता है।

दो लोग रोज़ बात करते हैं, मिलते हैं, मेम्स शेयर करते हैं और धीरे-धीरे भावनात्मक या शारीरिक नजदीकियां बन जाती हैं। लेकिन अक्सर यह साफ़ नहीं होता कि दोनों के बीच रिश्ता क्या है। इसे Situationship कहा जाता है, जहां रिश्ते को कोई स्पष्ट नाम नहीं मिला होता।

इस स्थिति में असली दिक्कत तब होती है जब दोनों लोग एक ही कनेक्शन को अलग तरह से समझते हैं। हो सकता है कि एक व्यक्ति इसे धीरे-धीरे रिश्ते की ओर बढ़ता देख रहा हो, जबकि दूसरा इसे केवल कैजुअल रखना चाहता हो।

अगर आप रिश्ते के अगले कदम, एक्सक्लूसिव होने या भविष्य को लेकर बात करते हैं और सामने वाला हर बार टॉपिक बदलाता है, तो यह सोचने वाली बात है। कभी-कभी यह सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर बार-बार ऐसा होता है तो दोनों की उम्मीदें अलग हो सकती हैं।

कभी घंटों बातचीत, लगातार मैसेज और फिर अचानक से बिना वजह दूर हो जाना भी इस कनेक्शन की स्थिरता पर सवाल उठाता है। जब सामने वाला मन करे तब बहुत करीब आ जाए और फिर बिना कोई वजह बताए दूर हो जाए, तो कनेक्शन की निरंतरता पर शक होना स्वाभाविक है।

कई बार लोग अकेले में कपल जैसी बातें करते हैं, लेकिन दोस्तों या सोशल मीडिया पर सामने वाला आपको अपनी ज़िंदगी का हिस्सा मानने से बचता है। हर कोई अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करना चाहता, लेकिन प्राइवेसी और सीक्रेसी में फर्क होता है। प्राइवेसी में दोनों लोग स्थिति को समझते हैं, जबकि सीक्रेसी में एक व्यक्ति आपको छिपाकर रखना चाहता है।

Situationship में एक व्यक्ति इसे गंभीर रिश्ते की ओर बढ़ता देख सकता है, जबकि दूसरा इसे शुरू से ही कैजुअल रखना चाहता है। कई बार हम सामने वाले को उसके आज के व्यवहार से नहीं, बल्कि उसके संभावित रूप से देखते हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह नहीं कि सामने वाला आपको कितना पसंद करता है, बल्कि यह है कि यह कनेक्शन आपको कैसा महसूस कराता है। Situationship से बाहर निकलने का मतलब हमेशा रिश्ता खत्म करना नहीं होता।

इसलिए पूछना जरूरी है कि वह इस कनेक्शन को कैसे देखता है और खुद भी साफ़ बताएं कि आप क्या चाहते हैं। हो सकता है दोनों की उम्मीदें मिलती हों और रिश्ता आगे बढ़े, या दोनों अलग चीजें चाहते हों। दोनों ही स्थिति में एक बात जरूरी है—स्पष्टता।

किसी रिश्ते में उलझन में रहकर उम्मीद करते रहना, यह जानने से कहीं ज्यादा मुश्किल हो सकता है कि सामने वाला सच में क्या चाहता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Situationship में सबसे बड़ी परेशानी क्या होती है?
सबसे बड़ी परेशानी यह होती है कि दोनों लोग एक ही कनेक्शन को अलग-अलग समझते हैं, जिससे भ्रम और असमंजस बढ़ता है।
क्या Situationship से बाहर निकलना हमेशा रिश्ता खत्म करना होता है?
नहीं, Situationship से बाहर निकलना हमेशा मतलब नहीं है कि रिश्ता खत्म हो, बल्कि इसका मतलब है साफ़ और स्पष्ट बातचीत करना।
कैसे पता चले कि दूसरा व्यक्ति रिश्ता गंभीर लेना चाहता है या कैजुअल?
अगर सामने वाला रिश्ते के अगले कदम, एक्सक्लूसिव होने या भविष्य की बातों पर टॉपिक बार-बार बदलाता है तो वह सिरियस नहीं हो सकता।
सीक्रेसी और प्राइवेसी में क्या फर्क होता है?
प्राइवेसी में दोनों लोग स्थिति को समझते हैं, जबकि सीक्रेसी में एक व्यक्ति दूसरे को छिपाता है।
क्या डिजिटल डेटिंग की वजह से Situationship बढ़ रहे हैं?
हाँ, डिजिटल युग में डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया के जरिए जुड़ना आसान होने से Situationship जैसी उलझनें बढ़ रही हैं।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 टेक्नोलॉजी Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू
02 क्राइम गुवाहाटी में महिला का सिर फ्रिज में मिला, पति मुख्य संदिग्ध
03 मनोरंजन 'दायरा' ने पहले दिन 1 करोड़, 'वाइब' ने 1.70 करोड़ से शुरुआत की
04 शिक्षा उत्तर प्रदेश के स्कूल में जर्जर इमारत के कारण छात्रों ने किया क्लास बहिष्कार
Trust & Transparency

How this story was handled

Published16 सितंबर 2026, 18:13 IST IST
Last updated16 सितंबर 2026, 18:13 IST IST
Latest newsroom actionnews-desk (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under स्वास्थ्य and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: डेटिंग ऐप्स, हेल्थ.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from स्वास्थ्य.

स्वास्थ्य

फ्रीजर में बर्फ जमने पर करें ये तीन आसान डीफ्रॉस्ट तरीके

स्वास्थ्य

14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, जानें घर पर बप्पा का शृंगार कैसे करें

फ्रीजर में बर्फ जमने पर करें ये तीन आसान डीफ्रॉस्ट तरीके
स्वास्थ्य
इससे जुड़ी ख़बरें

फ्रीजर में बर्फ जमने पर करें ये तीन आसान डीफ्रॉस्ट तरीके

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 17 सितंबर 2026
14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, जानें घर पर बप्पा का शृंगार कैसे करें
स्वास्थ्य
इससे जुड़ी ख़बरें

14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, जानें घर पर बप्पा का शृंगार कैसे करें

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 13 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 टेक्नोलॉजी Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू
02 क्राइम गुवाहाटी में महिला का सिर फ्रिज में मिला, पति मुख्य संदिग्ध
03 मनोरंजन 'दायरा' ने पहले दिन 1 करोड़, 'वाइब' ने 1.70 करोड़ से शुरुआत की
04 शिक्षा उत्तर प्रदेश के स्कूल में जर्जर इमारत के कारण छात्रों ने किया क्लास बहिष्कार

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.