अमृतसर, कोलकाता और बरौनी के लिए स्पेशल ट्रेनें 25 नवंबर तक चलेंगी
पूर्वोत्तर रेलवे ने दशहरा-दीपावली के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाईं, टिकट बुकिंग 23 सितंबर से शुरू
पूर्वोत्तर रेलवे ने अमृतसर-कोलकाता और अमृतसर-बरौनी के बीच अक्टूबर से 25 नवंबर तक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। टिकट बुकिंग 23 सितंबर से शुरू होगी और यात्रियों को आरक्षण के लिए पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की ऑनलाइन सेवा का उपयोग करना होगा। इसके अलावा, त्योहारों के दौरान गोरखपुर और पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल से भी कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जागरण संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे ने दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर-कोलकाता और अमृतसर-बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें अक्टूबर से नवंबर के अंत तक निर्धारित दिनों में चलेंगी। टिकट बुकिंग 23 सितंबर से शुरू होगी।
04624/04623 अमृतसर-कोलकाता-अमृतसर स्पेशल ट्रेन अमृतसर से सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को और कोलकाता से 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को आठ फेरों के लिए चलेगी। यह ट्रेन अमृतसर से शाम 20:10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए तीसरे दिन कोलकाता दोपहर 15:00 बजे पहुंचेगी।
04668/04667 अमृतसर-बरौनी-अमृतसर स्पेशल ट्रेन अमृतसर से चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को और बरौनी से छह अक्टूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ये ट्रेनें बरेली और शाहजहांपुर स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद मंडल से संचालित कई स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं भी बढ़ाई हैं।
बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल ट्रेन 1 अक्टूबर से 28 नवंबर तक गुरुवार और शनिवार को चलेगी, जबकि भुज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 2 अक्टूबर से 29 नवंबर तक शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी।
बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल ट्रेन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को और भुज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।
बांद्रा टर्मिनस-वेरावल स्पेशल ट्रेन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक रविवार को और वेरावल-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक सोमवार को चलेगी।
यात्रियों को आरक्षण के लिए पीआरएस काउंटर के साथ आईआरसीटीसी की ऑनलाइन सेवा का उपयोग करने की सुविधा मिलेगी। ट्रेन के समय, ठहराव और कोचों की जानकारी रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा से प्राप्त की जा सकती है।
पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर से कई पूजा स्पेशल ट्रेनें भी चलाई हैं। आसनसोल-गोरखपुर साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को और गोरखपुर से 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6, शयनयान श्रेणी के 7 और सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 कोच लगाए जाएंगे।
डिब्रुगढ़-गोरखपुर-डिब्रुगढ़ के बीच भी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
अमृतसर-कोलकाता-अमृतसर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन आठ फेरों में चलेगी। यह ट्रेन अमृतसर से 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को और कोलकाता से 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
आसनसोल-गोरखपुर साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन आसनसोल से दोपहर 01:20 बजे प्रस्थान करेगी और चितरंजन, जामताड़ा, जसीडीह, बरौनी, छपरा, भटनी और देवरिया होते हुए दूसरे दिन सुबह 03:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
गोरखपुर-डिब्रुगढ़ साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से रात 09:35 बजे रवाना होगी और देवरिया, भटनी, छपरा, बरौनी, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू अलीपुरद्वार और बरपेटा रोड होते हुए तीसरे दिन सुबह 06:30 बजे डिब्रुगढ़ पहुंचेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- स्पेशल ट्रेनों में कौन-कौन से स्टेशनों से गुजरना होगा?
- अमृतसर-कोलकाता और अमृतसर-बरौनी स्पेशल ट्रेनें बरेली और शाहजहांपुर से होकर गुजरेंगी।
- यात्रियों को आरक्षण कैसे करना होगा?
- यात्रियों को आरक्षण के लिए पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की ऑनलाइन सेवा दोनों उपलब्ध हैं।
- ट्रेन सेवा के अलावा रेलवे ने और क्या बढ़ाया है?
- पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद मंडल की कई स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं बढ़ाई हैं।
- आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन कब और किससे होकर गुजरती है?
- यह ट्रेन आसनसोल से दोपहर 01:20 बजे प्रस्थान कर कई स्टेशनों जैसे चितरंजन, जामताड़ा, बरौनी होते हुए दूसरे दिन गोरखपुर पहुंचती है।
- गोरखपुर-डिब्रुगढ़ स्पेशल ट्रेन का संचालन कब होता है?
- यह ट्रेन गोरखपुर से रात 09:35 बजे रवाना होकर कई स्टेशनों से होकर तीसरे दिन डिब्रुगढ़ पहुँचती है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.