रेवदर में होटल से कुर्सी चोरी करते दो युवक पकड़े गए
ग्रामीणों ने नशे में धुत आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा, पुलिस ने हिरासत में लिया
सिरोही जिले के रेवदर में सनवाड़ा गांव के एक होटल से रात में कुर्सियां चोरी करते हुए दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ जारी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सिरोही। सिरोही जिले के रेवदर के अनादरा थाना क्षेत्र के सनवाड़ा गांव में रात करीब 10:30 बजे ग्रामीणों ने होटल से कुर्सियां चोरी करते दो युवकों को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
ग्रामीणों की नजर पड़ते ही दोनों युवक पकड़े गए और चोरी की खबर फैलते ही दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भीड़ से आरोपियों को निकालकर थाने ले जाया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों युवक आसपास के कृषि कुओं पर काम करते हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- चोरी करने वाले युवकों के बारे में पुलिस क्या कर रही है?
- पुलिस युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.