घाटी गांव में मकान की छत पर दिखा 10 फीट लंबा अजगर
स्कूल से लौटे बच्चों ने देखा अजगर, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
राजसमंद जिले के घाटी गांव में गुरुवार को एक मकान की छत पर 10 फीट लंबे अजगर के दिखने से बच्चों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सतर्कता से अजगर का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया, जिससे गांव वालों ने राहत की सांस ली।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
राजसमंद। राजसमंद जिले के घाटी गांव में गुरुवार दोपहर मकान की छत पर करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखने से बच्चों में अफरातफरी मच गई। स्कूल से घर लौटे बच्चों ने अजगर को देखकर शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
मकान की सीमेंट की चद्दर पर दोपहर में चिड़ियां काफी देर से चहचहा रही थीं। इसी दौरान बच्चों की नजर छत पर मौजूद अजगर पर पड़ी। अजगर को देखकर बच्चे डर गए और शोर मचाया। सूचना मिलते ही ग्रामीण राजेन्द्र सिंह रावत, नारूलाल भील, माधवलाल सालवी सहित अन्य युवाओं ने सावधानी से अजगर का रेस्क्यू किया।
अजगर को कट्टे में सुरक्षित रखकर गांव से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के जंगल में छोड़े जाने के बाद बच्चों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मकान की छत पर अचानक इतने बड़े अजगर के दिखने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ देर तक यह ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- किसने अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ा?
- ग्रामीण राजेन्द्र सिंह रावत, नारूलाल भील और माधवलाल सालवी सहित अन्य युवाओं ने अजगर का रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ा।
- क्या अजगर के देखे जाने से गांव में किसी तरह की अफरातफरी मची?
- हाँ, मकान की छत पर अजगर दिखने से बच्चों में अफरातफरी मच गई।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.