गौरीपुर-खेकड़ा हाईवे की मरम्मत पूरी, पुल निर्माण जल्द शुरू
अधूरे पुलों के निर्माण और आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर बैठक में चर्चा
गौरीपुर से खेकड़ा तक हाईवे की मरम्मत पूरी हो चुकी है और गौरीपुर मोड़ से शामली तक जल्द पेचवर्क कराया जाएगा। अधूरे पुलों के निर्माण को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई, जिसमें दोनों पुलों को 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया।
अधूरे पुलों और हाईवे की बदहाली पर सवाल उठाए गए। अभियंता सत्यम सेठ ने बताया कि बिजली के खंभे हटने के बाद पुलों का निर्माण शुरू होगा। दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे पर गड्ढों और मरम्मत में देरी का मुद्दा भी बैठक में सामने आया।
बैठक में सांसद ने नाराजगी जताई कि एनएचएआई के परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह मौजूद नहीं थे। आयुष्मान योजना में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए गए, जिसमें अस्पतालों में 40 करोड़ 42 लाख रुपये की गड़बड़ी और धनराशि वसूलकर अल्ट्रासाउंड लाइसेंस जारी करने के मामले शामिल हैं।
डीएम आलोक यादव ने सीएमओ डॉ. तृतीय कुमार को मामले की जांच के निर्देश दिए। इसके अलावा कांधला-किवाना की जर्जर सड़क, स्कूलों में शिक्षकों की कमी और जल जीवन मिशन के तहत अधूरे कामों का मुद्दा भी उठाया गया।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.