सीकर में 28वां राज्य सम्मेलन, गालव बने प्रदेशाध्यक्ष
श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान, नई कार्यकारिणी का चुनाव
राजस्थान मेडिकल एण्ड सेल्स रिप्रजेंटेटिव्ज यूनियन का 28वां राज्य सम्मेलन 21 सितंबर को सीकर में आयोजित हुआ, जिसमें श्रमिक अधिकार, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा पर चर्चा हुई। राकेश गालव को प्रदेशाध्यक्ष और जितेंद्र कुंभज को प्रदेश महामंत्री चुना गया। सम्मेलन में श्रम कानूनों, डिजिटल मॉनिटरिंग और ट्रेड यूनियन अधिकारों को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सीकर। राजस्थान मेडिकल एण्ड सेल्स रिप्रजेंटेटिव्ज यूनियन का 28वां राज्य सम्मेलन 21 सितंबर को सीकर में सम्पन्न हुआ। इसमें श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
सम्मेलन में कई जिलों और इकाइयों से आए प्रतिनिधियों ने श्रम अधिकार, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर चर्चा की। राकेश गालव को प्रदेशाध्यक्ष और जितेंद्र कुंभज को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया। नई राज्य कार्यकारिणी का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संपन्न हुआ।
अनिल शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, भूपसिंह नरुका प्रदेश सचिव तथा गौरव शर्मा और बहादुर सिंह गुर्जर को राज्य कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। सम्मेलन में चारों लेबर कोड निरस्त करने, मेडिकल एवं सेल्स रिप्रजेंटेटिव्ज के रोजगार एवं सेवा-सुरक्षा सुनिश्चित करने, डिजिटल तकनीक के नाम पर बढ़ते कार्यस्थल दबाव और निगरानी पर नियंत्रण, उचित कार्य-समय, सामाजिक सुरक्षा, वेतन और प्रोत्साहन से जुड़ी समस्याओं के समाधान तथा ट्रेड यूनियन अधिकारों की रक्षा के लिए विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए।
मेडिकल रिप्रजेंटेटिव्ज की बदलती कार्य परिस्थितियों, रिपोर्टिंग और डिजिटल मॉनिटरिंग के बढ़ते दबाव पर भी चर्चा हुई। सम्मेलन को डॉ. जयेस मित्तल और डॉ. सुनील गोरा ने संबोधित कर संगठन को मजबूत बनाने की नसीहत दी। नियमित ट्रेड यूनियन वर्कशॉप, इकाइयों को मजबूत करने, सदस्यों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा श्रम कानूनों और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
समापन पर नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष राकेश गालव ने संगठन की एकता, सदस्यता विस्तार और अधिकारों के लिए संघर्ष आगे बढ़ाने का आह्वान किया। प्रतिनिधियों ने कहा, "तकनीक का इस्तेमाल काम को सरल और प्रभावी बनाने के लिए होना चाहिए।"
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- इस सम्मेलन में किन मुद्दों पर重点 दिया गया?
- सम्मेलन में श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करना और संगठन को मजबूत बनाना मुख्य मुद्दे थे।
- राज्य कार्यकारिणी में कौन-कौन सदस्य चुने गए?
- अनिल शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, भूपसिंह नरुका प्रदेश सचिव, गौरव शर्मा और बहादुर सिंह गुर्जर राज्य कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
- डिजिटल तकनीक से संबंधित क्या समस्याएं उठाई गईं?
- डिजिटल तकनीक के नाम पर कार्यस्थल पर बढ़ते दबाव और निगरानी को नियंत्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
- सम्मेलन में किन विशेषज्ञों ने संबोधन दिया?
- डॉ. जयेस मित्तल और डॉ. सुनील गोरा ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए नसीहत दी।
- राकेश गालव ने सम्मेलन के समापन पर क्या कहा?
- उन्होंने संगठन की एकता, सदस्यता विस्तार और अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.