दक्षिणी राजस्थान में 7-8 इंच बारिश, मानसून 23 सितंबर को विदा होगा
बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर में भारी बारिश से तापमान में गिरावट
दक्षिणी राजस्थान के बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर जिलों में पिछले 24 घंटे में 7 से 8 इंच बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 23 सितंबर तक मानसून के विदा होने का अनुमान जताया है और 19-20 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में मध्यम से तेज बारिश की संभावना बतायी है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और उदयपुर सहित आसपास के इलाकों में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बांसवाड़ा। दक्षिणी राजस्थान के बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर जिलों में बीते 24 घंटे में 7 से 8 इंच तक बारिश हुई। मानसून के आखिरी दौर में हुई इस बारिश से प्रदेश में औसत बारिश का आंकड़ा बढ़ा है। मौसम विभाग ने 23 सितंबर तक मानसून के विदा होने का अनुमान जताया है।
प्रदेश में लगातार दूसरे दिन बारिश का दौर जारी रहा। बीते 24 घंटे में दक्षिणी राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर में 7 से 8 इंच तक पानी बरसा। इससे मानसून सक्रिय रहने के कारण प्रदेश में औसत बारिश का आंकड़ा बढ़ा है, हालांकि अब तक 411.63 मिमी के औसत के मुकाबले 339.62 मिमी बारिश हुई है, जो औसत से 17.49% कम है।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में 19 और 20 सितंबर को कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले एक-दो दिनों में बारिश की गतिविधि कम होगी। 21 सितंबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। 22 से 23 सितंबर तक मानसून के प्रदेश से विदा होने का अनुमान है।
बारिश के कारण रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, जिससे हल्की सर्दी का अहसास हुआ है। मानसून की विदाई से पहले हुई बारिश के बाद दिन-रात के तापमान में 2 से 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। अजमेर में न्यूनतम तापमान 19.3°, माउंट आबू में 17.4° और सिरोही में 19.6° डिग्री रहा।
उदयपुर में इस सीजन में सामान्य से कम बारिश हुई है, लेकिन मानसून के अंतिम दौर ने उम्मीदें जगाई हैं। शहर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार देर रात से सुबह तक अच्छी बारिश हुई। इससे सीसारमा नदी में 3 फीट 6 इंच बहाव शुरू हो गया है। यह पानी सीधे पिछोला झील में समाहित हो रहा है, जिससे झील का जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना है। फिलहाल 11 फीट क्षमता वाली झील का जलस्तर 6.1 फीट है।
शहर में दोपहर 12 बजे तक रुक-रुक कर रिमझिम और फुहार गिरती रही। दोपहर बाद धूप खिली, लेकिन बारिश से हवा में ठंडक बनी रही। बीते 24 घंटों में शहर में 14 मिमी, देवास में 12 मिमी, स्वरूपसागर में 11 मिमी, मदार में 18 मिमी, गोगुंदा में 16 मिमी, झाड़ोल में 14 मिमी, सेई डेम में 11 मिमी, कोटड़ा में 25 मिमी, बागोलिया में 11 मिमी, ओगणा में 10 मिमी, नाई में 5 मिमी, उदयसागर में 4 मिमी और वल्लभनगर में 2 मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 26.9 और न्यूनतम 21.2 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उदयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
डॉ. आरएस देवड़ा ने बताया कि अरब सागर से आ रही नमी के कारण दक्षिणी राजस्थान में कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा हुई है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- क्या मानसून के बाद राजस्थान में ठंड बढ़ेगी?
- बारिश के कारण रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, जिससे हल्की सर्दी का अहसास हुआ है।
- क्या आगामी दिनों में दक्षिणी राजस्थान में बारिश जारी रहेगी?
- मौसम विभाग ने 19 और 20 सितंबर को मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है, जबकि 21 सितंबर से अधिकांश हिस्से शुष्क रहेंगे।
- उदयपुर का बारिश का हाल कैसा रहा है?
- उदयपुर में इस सीजन सामान्य से कम बारिश हुई है, लेकिन अंतिम दौर की बारिश से पिछोला झील का जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
- बारिश का असर तापमान पर कैसा पड़ा है?
- बारिश के बाद दिन-रात के तापमान में 2 से 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.