एडीजी हवा सिंह ने जोधपुर में क्राइम मीटिंग कर भंवरी हत्याकांड की जांच पर चर्चा की
एसआईटी की जांच सही दिशा में, चुनाव में कानून व्यवस्था चुनौती बनी रहेगी
एडीजी हवा सिंह घुमरिया ने जोधपुर में पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम समीक्षा बैठक की जिसमें थानावार अपराध, लंबित प्रकरणों और गंभीर मामलों की जांच पर चर्चा हुई। भंवरी देवी हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी के काम की समीक्षा की गई और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश दिए गए। पुलिस बल बढ़ाने, साइबर सुरक्षा और चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जोधपुर। जोधपुर में एडीजी हवा सिंह घुमरिया ने पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम समीक्षा बैठक की।
एडीजी हवा सिंह घुमरिया ने शुक्रवार को जोधपुर में पुलिस अधिकारियों की क्राइम रिव्यू मीटिंग ली। इसमें जोधपुर रेंज के आईजी सत्येंद्र सिंह, पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया, डीसीपी मनीष कुमार चौधरी, डीसीपी कमल शेखावत, ग्रामीण एसपी पंकज यादव सहित कई जिलों के एसपी शामिल हुए। बैठक में थानावार अपराध की स्थिति, लंबित प्रकरणों और गंभीर मामलों की जांच की प्रगति पर चर्चा हुई।
अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पिछले एक माह के अपराध ट्रेंड, अपराध नियंत्रण और संवेदनशील मामलों में पुलिस की प्रतिक्रिया पर भी चर्चा हुई। एडीजी ने अधिकारियों से ऐसे मामलों की समीक्षा करने को कहा जिनमें अनुसंधान लंबित है या कार्रवाई की प्रगति महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि पुलिस थानों में जांच के लिहाज से एएसआई का पद महत्वपूर्ण है। फिलहाल नए थाने खोलने की बजाय मौजूदा थानों में पुलिस बल बढ़ाना प्राथमिकता है। थानों में नफरी की कमी दूर करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
पुलिस मुख्यालय स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों की अलग विंग तैयार की गई है और साइबर विशेषज्ञों की नियुक्ति भी की जा रही है। एडीजी ने लोगों से साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने और अपना ओटीपी किसी के साथ साझा न करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के सामने चुनौती रहेगी, लेकिन इसे शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाएगा। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध की स्थिति पर निगरानी रखने और संवेदनशील मामलों में समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
भंवरी देवी हत्याकांड मामले में गठित एसआईटी सही दिशा में जांच कर रही है
हवा सिंह घुमरिया, एडीजी
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- एडीजी हवा सिंह ने पुलिस अधिकारियों को क्या निर्देश दिए?
- उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और संवेदनशील मामलों में समन्वय के साथ कार्रवाई करने को कहा।
- साइबर ठगी से बचाव के लिए क्या सलाह दी गई?
- लोगों को अपना ओटीपी किसी के साथ साझा न करने और सतर्क रहने की अपील की गई है।
- भंवरी देवी हत्याकांड की जांच की वर्तमान स्थिति क्या है?
- गठित एसआईटी मामले की सही दिशा में जांच कर रही है।
- चुनाव के दौरान पुलिस की क्या चुनौती होगी?
- चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाएगा।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.