खैरथल में पार्षद के अपहरण का आरोप, व्यापारियों ने बाजार बंद किया
कांग्रेस पार्षद के अपहरण की रिपोर्ट, व्यापारियों ने मॉक ड्रिल पर भी विरोध जताया
खैरथल में कांग्रेस पार्षद रामधन के अपहरण का आरोप लगने के बाद व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और मॉक ड्रिल का विरोध किया। आरोप में कांग्रेस के प्रत्याशी ओमप्रकाश रोघा समेत कुछ व्यापारियों को नामजद किया गया है, जबकि आरोपियों ने इसे निराधार बताया है। 21 सितंबर को होने वाले सभापति चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
खैरथल। खैरथल नगर परिषद में कांग्रेस के पार्षद रामधन के अपहरण का आरोप लगने के बाद व्यापारियों ने शुक्रवार को बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने अनाज मंडी में मॉक ड्रिल को लेकर भी विरोध जताया और चुनाव के दौरान दबाव की नीतियों का विरोध किया।
पार्षद रामधन के परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई। एफआईआर में कांग्रेस के सभापति पद के प्रत्याशी ओमप्रकाश रोघा समेत कुछ व्यापारियों पर अपहरण और धमकाने का आरोप लगाया गया है। आरोपितों में संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा, सिंधी समाज के मुखी मनोहर लाल रोघा, व्यापारी सुमित रोघा, अनाज मंडी के आढ़त गिरीश डाटा और व्यापारी पद्म डाटा के नाम शामिल हैं।
व्यापारियों ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने किसी भी दबावपूर्ण नीति को बर्दाश्त न करने का स्पष्ट संदेश दिया। व्यापारियों ने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान व्यापारियों को निशाना बनाए जाने से बाजार में असंतोष का माहौल है।
कांग्रेस ने वार्ड 37 से चुनाव हारने वाले ओमप्रकाश रोघा को हाईब्रिड एंट्री दी थी। निकाय चुनाव में कांग्रेस के 20, निर्दलीय 17 और भाजपा के 8 पार्षद निर्वाचित हुए थे। इसके बाद कांग्रेस नेता विक्रम सिंह चौधरी करीब 10 पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो गए, जिन्हें भाजपा ने सभापति पद का प्रत्याशी बनाया था।
खैरथल अनाज मंडी परिसर में शुक्रवार को हुई मॉक ड्रिल को लेकर भी व्यापारियों और किसानों ने सवाल उठाए। उनका कहना था कि चुनाव के समय मंडी परिसर में मॉक ड्रिल से अनावश्यक भय का माहौल बना। शनिवार को बंद के दौरान अनाज मंडी परिसर में पुलिस गश्त करती नजर आई।
अब सभी की नजरें 21 सितंबर को होने वाले सभापति चुनाव पर टिकी हैं। पार्षदों के बीच राजनीतिक गतिविधियों और व्यापारियों के विरोध के बीच खैरथल की सियासत और गर्माने के आसार हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- पार्षद रामधन के अपहरण का आरोप किसने लगाया?
- पार्षद रामधन के परिजनों ने पुलिस में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
- व्यापारियों ने मॉक ड्रिल के बारे में क्या आपत्ति जताई?
- व्यापारियों और किसानों ने कहा कि मॉक ड्रिल से मंडी परिसर में अनावश्यक भय का माहौल बना।
- राजनीतिक परिस्थितियों ने बाजार पर क्या असर डाला है?
- चुनाव के दौरान व्यापारियों को निशाना बनाए जाने से बाजार में असंतोष का माहौल है।
- कांग्रेस से भाजपा में कितने पार्षद शामिल हुए?
- करीब 10 कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा में शामिल होकर सभापति पद के प्रत्याशी बनाए गए।
- बाजार बंद के दौरान पुलिस का क्या हाल था?
- शनिवार को अनाज मंडी परिसर में बाजार बंद के दौरान पुलिस गश्त करती नजर आई।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.