बाड़मेर में पंचायत स्तर पर विकसित भारत जन सेवा अभियान जारी
राजस्थान सरकार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पंचायतों में सेवा शिविर आयोजित कर रही है
राजस्थान के बाड़मेर में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पंचायत समिति टोडारायसिंह में सेवा शिविर आयोजित किया गया, जहाँ 22 विभागों के कर्मचारी मौजूद थे। इस अभियान के तहत 25 सितंबर तक जिले की सभी पंचायत समितियों में सेवा सेतु शिविर निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बाड़मेर। इस अभियान के तहत शनिवार को पंचायत समिति टोडारायसिंह के सभागार में सेवा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 22 विभागों के कर्मचारी शामिल रहे।
शिविर सुबह 9.30 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला। इस दौरान विभिन्न विभागों से 225 परिवेदनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 108 का मौके पर समाधान किया गया। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की गई।
इस अभियान के तहत जिले की प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर 25 सितंबर तक सेवा सेतु शिविर निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
पंचायती राज विभाग सहित राजस्व, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ऊर्जा, कृषि, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और सहकारिता समेत 22 विभागों की योजनाओं से आमजन को लाभांवित किया जा रहा है। शिविरों में जनकल्याणकारी कार्यों पर आधारित प्रेरणादायी कहानियों का भी प्रसारण किया गया।
कलक्टर रतन कुमार ने कहा कि विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत जिले में सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और वे विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
राजस्थान सरकार की ओर से विकसित भारत जन सेवा अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रत्येक पंचायत स्तर पर आयोजित किया जा रहा है
सतपाल कुमावत, अधिकारी
अभियान के दौरान ग्राम स्तर पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिल सके और वे उनका लाभ उठा सकें
सतपाल कुमावत, विकास अधिकारी
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- सेवा शिविर में किन विभागों के कर्मचारी शामिल हैं?
- शिविरों में पचायती राज, राजस्व, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ऊर्जा, कृषि समेत कुल 22 विभागों के कर्मचारी शामिल होते हैं।
- ग्रामीणों को इस अभियान से क्या लाभ मिलेंगे?
- ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता की जाती है।
- सेवा सेतु शिविर कब तक जारी रहेंगे?
- यह शिविर जिले की प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर 25 सितंबर तक निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
- अभियान के दौरान जागरूकता कैसे बढ़ाई जाएगी?
- अभियान के दौरान ग्राम स्तर पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.