अलवर में तीन घंटे तक बारिश से कई कॉलोनियों में जलभराव
फ्रेंड्स कॉलोनी में डेढ़ फीट से अधिक पानी भरने से आवाजाही प्रभावित
अलवर में शनिवार सुबह करीब तीन घंटे तक हुई बारिश के कारण फ्रेंड्स कॉलोनी, जवाहर नगर, नेहरू नगर और मेहताब सिंह का नोहरा क्षेत्र सहित कई इलाक़ों में जलभराव हुआ। इससे सड़कों पर पानी जमा हो गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में भी पानी भर गया है। मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 सितंबर को हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
अलवर। अलवर शहर में शनिवार सुबह करीब तीन घंटे तक हुई बारिश से कई इलाक़ों में जलभराव हो गया। फ्रेंड्स कॉलोनी, जवाहर नगर, नेहरू नगर और मेहताब सिंह का नोहरा क्षेत्र की कॉलोनियों में पानी जमा होने से सड़कें तालाब जैसी हो गईं।
सुबह करीब 5 बजे हल्की बारिश शुरू हुई, जो 7:30 बजे के आसपास तेज हो गई। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश से शहर के कई हिस्सों में सड़कें जलमग्न हो गईं। फ्रेंड्स कॉलोनी में डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हुई।
जवाहर नगर, नेहरू नगर और मेहताब सिंह का नोहरा क्षेत्र की कुछ कॉलोनियों में भी जलभराव रहा। वार्ड 45, 46 और 47 के कुछ पार्षद प्रत्याशियों के कार्यालयों में भी पानी घुस गया। टेल्को चौराहा, जेल चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, तुलेड़ा सहित शहर और जिले के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई।
शहर में जलभराव की स्थिति को लेकर नालों की सफाई और पानी निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। कई जगह नालियों का पानी सड़क पर आने से हालात और बिगड़ गए।
ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया है। किसानों का कहना है कि लगातार तेज बारिश से प्याज के बीज की मिट्टी बहने या जमने से अंकुरण प्रभावित हो सकता है, जिससे उत्पादन कम होने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 सितंबर को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 7 सितंबर से मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने का अनुमान है।
तुलेड़ा गांव में भी करीब तीन घंटे से बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी जिले के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई थी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- किस-किस क्षेत्र में जलभराव हुआ?
- फ्रेंड्स कॉलोनी, जवाहर नगर, नेहरू नगर, मेहताब सिंह का नोहरा क्षेत्र और वार्ड 45, 46, 47 के कुछ इलाकों में जलभराव हुआ।
- बारिश से किसानों को क्या नुकसान हो सकता है?
- तेज बारिश के कारण प्याज के बीज की मिट्टी बहने या जमने से अंकुरण प्रभावित हो सकता है, जिससे उत्पादन कम होने की आशंका है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.