मेष राशि वालों को आज खर्चों में सावधानी बरतनी होगी
चंद्रमा का प्रभाव रहेगा प्रमुख, जीवनसाथी से सकारात्मक बातचीत लाभदायक
17 सितंबर को मेष राशि के जातकों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए क्योंकि धन हानि हो सकती है। भावनाओं में उतार-चढ़ाव और रिश्तों में गलतफहमी से बचने के लिए सावधानी आवश्यक है, जबकि कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहने के साथ नए सौदे बनने की संभावना है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
17 सितंबर को मेष राशि के जातकों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा धन हानि हो सकती है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा और सूर्य सिंह राशि में, जिससे भावनाओं में उतार-चढ़ाव संभव है।
आज नक्षत्र अनुराधा शाम 7:53 बजे तक रहेगा, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र शुरू होगा। योग विष्कुंभ दोपहर 12:49 बजे तक रहेगा, जबकि करण तैतिल सुबह 10:48 बजे तक रहेगा और उसके बाद गर करण लगेगा। सूर्योदय 5:44 बजे और सूर्यास्त 6:00 बजे होगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:27 बजे से दोपहर 12:17 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया या शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।
विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि के अनुसार आज चंद्रमा का प्रभाव प्रमुख रहेगा। मंगल ग्रह ऊर्जा, साहस और निर्णय क्षमता प्रदान करेगा, लेकिन चंद्रमा भावनाओं में उतार-चढ़ाव ला सकता है। शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी, पर गुस्सा और तनाव से सिरदर्द या बीपी बढ़ सकता है।
प्यार और रिश्तों में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए पार्टनर के साथ गलतफहमी से बचना जरूरी है और खुलकर बातचीत करनी चाहिए। अविवाहित लोगों के जीवन में नया रिश्ता बनने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के साथ छोटी बहस हो सकती है, लेकिन जल्दी सुधार होगा। घर का माहौल सामान्य और सकारात्मक रहेगा।
कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा और बॉस या वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत को नोटिस करेंगे। व्यापारियों के लिए नए सौदे मिलने के योग हैं। अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज मेष राशि के लिए शुभ रंग लाल और नारंगी रहेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मेष राशि वालों को आज किन भावनात्मक बदलावों का सामना करना पड़ सकता है?
- चंद्रमा की स्थिति के कारण भावनाओं में उतार-चढ़ाव आएंगे जो तनाव और गुस्से को बढ़ा सकते हैं।
- अभिजीत मुहूर्त के दौरान क्या सावधानी रखनी चाहिए?
- अभिजीत मुहूर्त के समय नए या शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।
- मेष राशि के लिए आज स्वास्थ्य की स्थिति कैसी रहेगी?
- शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी लेकिन गुस्सा और तनाव सिरदर्द या उच्च रक्तचाप बढ़ा सकते हैं।
- प्यार और रिश्ता मामले में आज क्या संभावनाएं हैं?
- अविवाहितों के नए रिश्ते बनने की संभावना है जबकि विवाहितों को गलतफहमी से बचकर खुलकर बातचीत करनी चाहिए।
- कार्यक्षेत्र में आज मेष राशि वालों की किस तरह की प्रगति होगी?
- प्रदर्शन अच्छा रहेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत को नोटिस करेंगे, व्यापार में नए सौदे मिलने की संभावना है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.