पाली में विधायक के भाई से मारपीट, 20 हजार रुपए लूटे
नगर निगम से लौटते समय स्कूटी गिराकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू
पाली में कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी के भाई लक्ष्मीनारायण भाटी को कुछ बदमाशों ने रोककर मारपीट की और 20 हजार रुपए नकद तथा दस्तावेज लूट लिए। घायल लक्ष्मीनारायण का इलाज पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में चल रहा है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
पाली। पाली में कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी के भाई लक्ष्मीनारायण भाटी को बुधवार दोपहर नगर निगम से स्कूटी से घर लौटते समय कुछ लोगों ने रोककर मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान 20 हजार रुपए और जरूरी दस्तावेज लूट लिए गए।
पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मीनारायण भाटी कुम्हारों की बगेची के सामने एसबीआई बैंक के पास पहुंचे थे, तभी तीन-चार बाइक सवार लोगों ने उनका पीछा किया। आरोप है कि आरोपियों ने स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया और लात-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद स्कूटी में रखी थैली जबरन छीन ली गई, जिसमें 20 हजार रुपए नकद और अन्य जरूरी दस्तावेज थे।
मारपीट में लक्ष्मीनारायण के हाथ की कोहनी, पीठ और घुटने पर चोटें आईं। आरोप है कि सड़क पर गिरने के बाद भी उनके साथ मारपीट जारी रही। इस बीच अब्दुल करीब निवासी नवलखा रोड, राजेश पुत्र दलपतराज घांची निवासी भैरूघाट समेत 2-3 अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया।
लक्ष्मीनारायण को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां विधायक भीमराज भाटी उनसे मिलने पहुंचे। विधायक ने बताया कि घटना के बाद उनका भाई कोतवाली थाने रिपोर्ट दर्ज कराने गया था, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में करीब तीन घंटे लगा दिए। उन्होंने कहा कि उनके फोन करने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की गई।
लक्ष्मीनारायण ने रिपोर्ट में श्रीचंद हिंगड़, सोहनलाल पारख समेत 4-5 अन्य लोगों पर रास्ता रोकने और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस अब आरोपों की जांच कर रही है।
पांच दिन पहले इसी क्षेत्र में विधायक कार्यालय से भाजपा प्रत्याशी बस में रवाना हुए थे और कांग्रेस ने अलग-अलग गाड़ियों से प्रत्याशियों को भेजा था। साथ ही धोरीमन्ना में कांग्रेस प्रत्याशी की बेटी ने भाजपा प्रत्याशी के बेटे को थप्पड़ मारा था।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- लक्ष्मीनारायण भाटी को कहाँ घायल किया गया था?
- उनके हाथ की कोहनी, पीठ और घुटने पर चोटें आईं।
- मारपीट के बाद लक्ष्मीनारायण का इलाज कहाँ हुआ?
- उनका इलाज पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में किया गया।
- पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में कितना समय लगाया?
- रिपोर्ट दर्ज करने में करीब तीन घंटे का समय लगा।
- मारपीट में किसने बीच-बचाव किया?
- अब्दुल करीब, राजेश पुत्र दलपतराज घांची और अन्य 2-3 लोगों ने मदद की।
- पांच दिन पहले क्षेत्र में क्या राजनीतिक घटनाएं हुईं?
- विधायक कार्यालय से भाजपा प्रत्याशी बस में गए, कांग्रेस ने अलग गाड़ियों से प्रत्याशी भेजे; कांग्रेस प्रत्याशी की बेटी ने भाजपा प्रत्याशी के बेटे को थप्पड़ मारा।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.