पाली में फॉर्म हाउस पर हमला, तीन घायल
सोशल मीडिया विवाद के बाद सात-आठ लोगों ने घर में तोड़फोड़ कर मारपीट की
पाली के ट्रांसपोर्ट नगर में एक फॉर्म हाउस पर सात-आठ लोगों ने हमला किया, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
पाली। पाली के ट्रांसपोर्ट नगर मामा नाडी क्षेत्र में एक फॉर्म हाउस पर 15 सितंबर को सात-आठ लोग लाठी, सरिया और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और घर में घुसकर मारपीट की। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए।
पानी देवी पत्नी राजूराम बावरी ने बताया कि एक युवक उनके पति की सोशल मीडिया साइट पर गलत मैसेज करता था। 15 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे वह खेत पर बने उनके मकान पर पहुंच गया। उस समय परिवार के लोग खेत में काम कर रहे थे और उनकी बेटी रसोई में थी। पानी देवी ने बताया कि उन्होंने उसे बिना अनुमति घर में घुसते देखा तो पकड़ लिया और नाराजगी जताई।
दोपहर करीब 3 बजे उस युवक के परिवार के सात-आठ लोग लाठी, सरिया और धारदार हथियार लेकर फॉर्म हाउस पर पहुंचे। आरोप है कि वे घर के कमरे में घुस गए और लोहे का गेट व दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद परिवार के लोगों से मारपीट शुरू कर दी गई।
इस घटना में राजूराम बावरी (40), उनकी पत्नी पानी देवी (36) और भांजा प्रकाश पुत्र लाबूराम घायल हो गए। राजूराम के पैर टूट गए, पानी देवी के सिर में चोट आई और प्रकाश के शरीर पर कई चोटें आईं। तीनों घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।
पानी देवी ने टीपी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- हमले की मुख्य वजह क्या थी?
- पानी देवी ने बताया कि एक युवक उनके पति की सोशल मीडिया पर गलत मैसेज करता था, जिससे विवाद हुआ।
- घायलों की हालत क्या है?
- राजूराम के पैर टूट गए हैं, पानी देवी के सिर में चोट आई और प्रकाश के शरीर पर कई चोटें हैं।
- घटना की रिपोर्ट किसने दर्ज करवाई?
- पानी देवी ने टीपी नगर थाने में पुलिस को घटना की रिपोर्ट दी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.