भीलवाड़ा में परिवार पर लाठी-सरियों से हमला, पांच घंटे बांधकर रखा
युवती भगाने के शक में 10-12 लोगों ने मारपीट कर परिवार को बांधा, पुलिस ने केस दर्ज किया
भीलवाड़ा के मांडल में 18 सितंबर को 10-12 लोगों ने एक परिवार पर लाठी-सरियों से हमला किया और परिवार के सदस्यों को पांच घंटे तक मंदिर में बांधकर रखा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में विवाद पुरानी रंजिश और जमीन के कागजात से जुड़ा बताया गया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा के मांडल में 18 सितंबर को एक परिवार पर 10-12 लोगों ने लाठी, सरियों और लकड़ियों से हमला किया। आरोप है कि उन्होंने परिवार के सदस्यों को पांच घंटे तक धूप में पेड़ से बांधकर रखा और जबरन पेशाब पिलाने का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला की रिपोर्ट के अनुसार, घटना से दो-तीन दिन पहले परिवार का सामाजिक बहिष्कार कराने का प्रयास हुआ था। दुकानदारों से भी परिवार को सामान न देने को कहा गया। यह विवाद पुरानी रंजिश और युवती को भगाने के शक को लेकर बताया गया है।
18 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे 10-12 लोग कथित रूप से लाठी, सरियों और लकड़ियां लेकर परिवार के घर में घुस गए। उन्होंने युवक को जमीन पर पटककर लाठी-सरियों से पीटा, जिससे उसके कमर और पैरों में चोटें आईं और मुंह से खून निकलने लगा। बीच-बचाव करने आए उसके माता-पिता से भी मारपीट की गई।
आरोप है कि आरोपियों ने परिवार की बहू को जबरन पकड़कर गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया और महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को घसीटकर चारभुजा नाथ मंदिर ले जाकर बांध दिया।
पीड़िता ने बताया कि परिवार के सदस्यों को मंदिर में बांधकर रखा गया और पुलिस में शिकायत या फोटो-वीडियो बनाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। एक पीड़ित को एकांत स्थान पर ले जाकर अमानवीय व्यवहार किया गया और जबरन पेशाब पिलाने की कोशिश भी की गई।
परिवार को मकान-जमीन के कागजात अपने नाम करने या 9 लाख रुपए देने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक धूप में बांधकर रखा गया और पानी नहीं दिया गया।
मांडल थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर 10-12 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच हेड कॉन्स्टेबल श्यामसुंदर को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- यह हमला किस वजह से हुआ?
- हमले के पीछे पुरानी रंजिश और युवती को भगाने का शक बताया गया है।
- पीड़ित परिवार के साथ क्या अपमानजनक व्यवहार किया गया?
- एक पीड़ित को एकांत स्थान पर ले जाकर अमानवीय व्यवहार और जबरन पेशाब पिलाने का प्रयास किया गया।
- परिवार पर और किस तरह का दबाव बनाया गया?
- परिवार को मकान-जमीन के कागजात अपने नाम करने या 9 लाख रुपए देने का दबाव बनाया गया।
- क्या किसी की चोटें हुई हैं?
- युवक की कमर और पैरों में चोटें आईं और मुंह से खून निकलने लगा।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.