बामनवास-गढ़मोरा रोड पर बाइक भिड़ंत में युवक की मौत
टक्कर में महिला गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर
सवाई माधोपुर के बामनवास-गढ़मोरा रोड पर बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में 38 वर्षीय प्रेमराज की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टक्कर के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर के बामनवास-गढ़मोरा रोड पर बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हुई। इस हादसे में बामनवास पट्टी खुर्द निवासी प्रेमराज उर्फ पिंटू (38) की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्रेमराज मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायल प्रेमराज को तुरंत सीएचसी बामनवास पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी मोटरसाइकिल पर एक युवक के साथ महिला भी सवार थी। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल महिला डूंगरवाड़ा की रहने वाली बताई जा रही है।
एएसआई हरसुख गुर्जर ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई है। मृतक प्रेमराज के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों और दोनों वाहनों की टक्कर को लेकर जांच कर रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- प्रेमराज को अस्पताल में कौनसी स्थिति में घोषित किया गया?
- प्रेमराज को अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.