खेल 3 MIN READ

बांग्लादेश-चीन क्वार्टर फाइनल रद्द, बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंचा

गीली आउटफील्ड के कारण मुकाबला नहीं हो सका, भारत और जापान का मैच 18 सितंबर को

17 सितंबर को बांग्लादेश और चीन के बीच खेला जाना वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला गीली आउटफील्ड के कारण रद्द कर दिया गया। खराब मैदान की वजह से टॉस तक नहीं हो सका और मुकाबले में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई। बेहतर टी20 रैंकिंग के कारण बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
AI सार

बांग्लादेश और चीन के बीच 17 सितंबर को होने वाला क्वार्टर फाइनल मैच गीली आउटफील्ड के कारण रद्द कर दिया गया। टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार खराब मौसम के कारण मैच ना होने पर बेहतर टी20 रैंकिंग वाली बांग्लादेश टीम सेमीफाइनल में पहुंची। बांग्लादेश का मुकाबला सेमीफाइनल में भारत और जापान के विजेता से होगा।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट और टेकबॉल मुकाबले
एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट और टेकबॉल मुकाबले / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

17 सितंबर को बांग्लादेश और चीन के बीच खेला जाना वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला गीली आउटफील्ड के कारण रद्द कर दिया गया। खराब मैदान की वजह से टॉस तक नहीं हो सका और मुकाबले में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई। बेहतर टी20 रैंकिंग के कारण बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।

निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में यह मुकाबला स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होना था। पिछले कुछ दिनों की बारिश के कारण मैदान में काफी नमी थी, जिससे आउटफील्ड खेलने लायक स्थिति में नहीं पहुंच पाया। अंपायर्स ने मैदान का कई बार निरीक्षण किया, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ। टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार खराब मौसम या किसी अन्य कारण से मैच का नतीजा न निकलने पर बेहतर रैंकिंग वाली टीम को अगले दौर में भेजा जाता है। इसी नियम के तहत निगार सुल्ताना की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।

बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम बिना एक भी गेंद खेले सेमीफाइनल में पहुंची है। भारत सेमीफाइनल में बांग्लादेश का मुकाबला 20 सितंबर को होने की संभावना है। आधिकारिक ड्रॉ के मुताबिक भारत और जापान की विमेंस टीम्स के बीच क्वार्टर फाइनल मैच 18 सितंबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। बांग्लादेश-चीन मुकाबले के विजेता को भारत- जापान मुकाबले के विजेता से भिड़ना है। विमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता के स्वर्ण और कांस्य पदक मैच 22 सितंबर को खेले जाएंगे।

टेकबॉल आइची-नागोया 2026 में एशियाई खेलों में डेब्यू करेगा। 17 से 20 सितंबर तक पांच मेडल इवेंट्स होंगे, जिनमें पुरुष और महिला सिंगल्स, पुरुष और महिला डबल्स, और मिक्स्ड डबल्स शामिल हैं। भारत का टेकबॉल अभियान 17 सितंबर से शुरू होगा। डेक्लान मार्शल गोंसाल्वेस और मोहम्मद अनस इमरान बेग की पुरुष डबल्स जोड़ी भारत के पहले एथलीट होंगे जो इस खेल में हिस्सा लेंगे।

यह खेल फुटबॉल और कर्व्ड टेबल टेनिस का मेल है, जिसे फ्रीस्टाइल फुटबॉल और सेपक टकरा का मिश्रण भी कहा जाता है। गोंसाल्वेस और बेग ने 2024 में वियतनाम में पुरुष डबल्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर भारत को पहला टेकबॉल मेडल दिलाया था। वे 17 सितंबर को नागोया सिटी हिगाशी स्पोर्ट्स सेंटर में दो मैच खेलेंगे। पहला मैच दोपहर 12:30 बजे वियतनाम की जोड़ी के खिलाफ होगा, इसके बाद दोपहर 1:00 बजे दक्षिण कोरिया की जोड़ी से मुकाबला होगा। क्वार्टर फाइनल उसी दिन होंगे, और नॉकआउट राउंड में जगह बनाने के लिए ग्रुप स्टेज पार करना होगा। रिपेचेज का रास्ता भी एक दूसरा मौका देता है।

भारत एशियन गेम्स में पुरुष और महिला टी20 क्रिकेट टीमों के साथ एक बड़े दल के रूप में पहुंचा है। इस बार रिकॉर्ड मेडल जीतने की पूरी उम्मीद है और खिलाड़ी पूरी तरह तैयार हैं।

शिवम् अवस्थी, टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। उन्हें खेल पत्रकारिता में लगभग 17 वर्षों का अनुभव है। वे क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में रुचि रखते हैं और देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी हैं। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड कवरेज किया और विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू लिया। डिजिटल में ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ जैसे धुरंधरों के साक्षात्कार किए हैं और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया है। अब तक लगभग 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स और आंकड़ों को ट्रैक किया है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बांग्लादेश-चीन मैच क्यों रद्द हुआ?
मैदान में नमी और खराब आउटफील्ड के कारण खेलना संभव नहीं था।
बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगी?
बांग्लादेश का मुकाबला 20 सितंबर को भारत और जापान के विजेता से होगा।
टेकबॉल में भारत के कौन से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं?
डेक्लान मार्शल गोंसाल्वेस और मोहम्मद अनस इमरान बेग पुरुष डबल्स में खेलेंगे।
भारत की टी20 क्रिकेट टीम की उम्मीदें क्या हैं?
भारत इस बार रिकॉर्ड मेडल जीतने की पूरी उम्मीद के साथ पहुंचा है।
टेकबॉल खेल में मुकाबले कब और कहां होंगे?
17 सितंबर को नागोया सिटी हिगाशी स्पोर्ट्स सेंटर में दो मुकाबले होंगे।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 टेक्नोलॉजी Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू
02 क्राइम गुवाहाटी में महिला का सिर फ्रिज में मिला, पति मुख्य संदिग्ध
03 शिक्षा उत्तर प्रदेश के स्कूल में जर्जर इमारत के कारण छात्रों ने किया क्लास बहिष्कार
04 राजस्थान बाड़मेर में पंचायत स्तर पर विकसित भारत जन सेवा अभियान जारी
Trust & Transparency

How this story was handled

Published17 सितंबर 2026, 15:57 IST IST
Last updated17 सितंबर 2026, 15:57 IST IST
Latest newsroom actionnews-desk (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under खेल and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: खेल.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from खेल.

खेल

स्मृति मंधाना बनीं 11 हजार रन बनाने वाली पहली महिला बल्लेबाज

खेल

भारत-जापान टी20 मैच से पहले बजा 'वंदे मातरम्'

Recommended Stories

More from खेल
स्मृति मंधाना बनीं 11 हजार रन बनाने वाली पहली महिला बल्लेबाज
खेल
इससे जुड़ी ख़बरें

स्मृति मंधाना बनीं 11 हजार रन बनाने वाली पहली महिला बल्लेबाज

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 22 सितंबर 2026
भारत-जापान टी20 मैच से पहले बजा 'वंदे मातरम्'
खेल
इससे जुड़ी ख़बरें

भारत-जापान टी20 मैच से पहले बजा 'वंदे मातरम्'

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 22 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 टेक्नोलॉजी Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू
02 क्राइम गुवाहाटी में महिला का सिर फ्रिज में मिला, पति मुख्य संदिग्ध
03 शिक्षा उत्तर प्रदेश के स्कूल में जर्जर इमारत के कारण छात्रों ने किया क्लास बहिष्कार
04 राजस्थान बाड़मेर में पंचायत स्तर पर विकसित भारत जन सेवा अभियान जारी

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.