भगवंत सिंह मान ने संगरूर से शुरू किया आप का घर-घर अभियान
मुख्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं से हर परिवार को सालाना 1.82 लाख रुपये का लाभ बताया
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संगरूर से आम आदमी पार्टी का घर-घर चुनाव अभियान शुरू किया है, जिसमें उन्होंने सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान परिवारों को मिल रहे लाभों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसी योजनाओं से हर परिवार को सालाना 1.82 लाख रुपये का लाभ मिल रहा है और प्रदेश के गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ता पंजाब के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
ऋषिकेश। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को संगरूर के धुरी से आम आदमी पार्टी का घर-घर चुनाव अभियान शुरू किया। उन्होंने लोगों से बातचीत कर सरकार के साढ़े चार साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया और कहा कि विभिन्न योजनाओं से हर परिवार को सालाना 1.82 लाख रुपये का लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और मावां धीयां सत्कार योजना सहित कई पहलों के माध्यम से हर परिवार को सालाना 1.82 लाख रुपये का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से परिवारों पर जरूरी सेवाओं का आर्थिक बोझ कम हुआ है और लोग अपनी बचत का इस्तेमाल अन्य घरेलू जरूरतों के लिए कर पा रहे हैं।
मान ने कहा कि मुफ्त बिजली, बेहतर स्कूलों और आम आदमी क्लीनिक जैसी सुविधाओं से परिवारों को हर महीने लगभग 15 हजार रुपये की बचत हो रही है। उन्होंने बताया कि लाखों घरों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों को बुनियादी इलाज और टेस्ट के लिए अब अपनी मेहनत की कमाई खर्च नहीं करनी पड़ती।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम आदमी के पैसे को आम आदमी के हित में खर्च करना है। पंजाब के हर गांव को विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये दिए जा रहे हैं और गांवों को राजनीतिक समर्थन के आधार पर अलग-अलग नहीं देखा जाना चाहिए। राज्य के संसाधनों पर सभी गांवों का समान अधिकार है।
मान ने बताया कि गांवों में बेहतर सड़कें, पेयजल आपूर्ति, कम्युनिटी हॉल और खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं ताकि युवाओं को बुनियादी सुविधाओं और रोजगार की तलाश में अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर न होना पड़े।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का चुनाव अभियान सकारात्मक रहेगा और इसमें सरकार के कामकाज पर ही बात की जाएगी। पार्टी के कार्यकर्ता और उम्मीदवार अब पंजाब के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं, गांवों के विकास और सार्वजनिक धन के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे।
मान ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पंजाब में आपसी गुटबाजी और आंतरिक लड़ाइयों में उलझी हुई है, जबकि शिरोमणि अकाली दल का जमीनी स्तर से पूरी तरह सफाया हो चुका है। उन्होंने भाजपा को भी नशे के मुद्दे पर घेरा और कहा कि गुजरात से पंजाब में नशीले पदार्थों की खेप आ रही है, ऐसे में भाजपा किस मुंह से ड्रग्स पर सवाल उठा रही है।
मान ने लोगों से अपने स्तर पर यह हिसाब लगाने को कहा कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें कितनी बचत हो रही है।
पार्टी अपने कार्यों और योजनाओं की जानकारी लेकर पंजाब के हर घर तक पहुंचेगी
भगवंत सिंह मान, मुख्यमंत्री
सरकार की ओर से किए गए कार्यों और योजनाओं के आधार पर लोगों से समर्थन मांगा जाएगा
भगवंत सिंह मान, मुख्यमंत्री
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- सरकार की कौन-कौन सी योजनाएं सालाना लाभ प्रदान कर रही हैं?
- माउं धीयां सत्कार योजना, आम आदमी क्लीनिक, मुफ्त बिजली और बेहतर शिक्षा जैसी कई पहलें शामिल हैं।
- सरकार ने गांवों के विकास के लिए क्या-क्या किया है?
- सरकार ने गांवों में बेहतर सड़कें, पेयजल आपूर्ति, कम्युनिटी हॉल और खेल के मैदान बनाए हैं।
- भगवंत सिंह मान ने विपक्षी दलों पर क्या आरोप लगाए?
- उन्होंने कांग्रेस पर आंतरिक लड़ाइयों का आरोप और भाजपा पर नशे के मुद्दे पर घेराव किया।
- सरकार का उद्देश्य आम आदमी के पैसे को कैसे खर्च करना है?
- सरकार का उद्देश्य है कि आम आदमी का पैसा सीधे आम आदमी के हित में खर्च हो।
- घर-घर अभियान में पार्टी कार्यकर्ता क्या कार्य करेंगे?
- वे विधानसभा क्षेत्रों में जाकर सरकार की योजनाओं, विकास और सार्वजनिक धन इस्तेमाल की जानकारी देंगे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.