National 3 MIN READ

भोपाल को हेल्दी सिटी बनाने की कवायद

भोपाल, 11 दिसंबर ()। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की देश और दुनिया में पहचान तालाबों की नगरी के तौर पर है, इसे अब स्वस्थ शहर (हेल्दी सिटी) बनाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। यह कोशिश कितनी सफल होगी, इस पर सवाल हो रहे है क्योंकि स्मार्ट सिटी बनाने का अभियान सबके सामने है।
AI सार

भोपाल को हेल्दी सिटी बनाने की कोशिश शुरू की गई है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन की योजना के तहत है। इस प्रयास में पानी, स्वच्छता, पर्यावरण, भोजन, और जनसंख्या स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाएगा, और इसे पूरा करने में आठ साल लग सकते हैं। कांग्रेस ने इस पहल को मात्र घोषणाओं तक सीमित करार दिया है, जबकि भाजपा ने आरोपों को खारिज किया है, यह दावा करते हुए कि वे जनता को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

भोपाल को हेल्दी सिटी बनाने की कवायद
निहारिका टाइम्स

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

भोपाल, 11 दिसंबर ()। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की देश और दुनिया में पहचान तालाबों की नगरी के तौर पर है, इसे अब स्वस्थ शहर (हेल्दी सिटी) बनाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। यह कोशिश कितनी सफल होगी, इस पर सवाल हो रहे है क्योंकि स्मार्ट सिटी बनाने का अभियान सबके सामने है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की योजना के मुताबिक भोपाल को हेल्दी सिटी बनाया जाना है, हेल्दी सिटी का कॉसेप्ट यूरोप के देशों में है, मगर अब इसे भोपाल में भी जमीन पर उतारने की कोशिशें शुरू हुई है। अगर भोपाल में यह प्रयोग सफल होता है तो देश के अन्य शहरों में भी इसे लागू किया जाएगा।

कलेक्टर अविनाश लवानिया के मुताबिक भोपाल हेल्थ सिटी कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), मध्यप्रदेश, स्वास्थ्य प्रणाली परिवर्तन मंच (एचएसटीपी) और स्वस्ति के सहयोग से कार्यान्वित किया जा रहा है, जिसमें पांच स्तंभ जल, स्वच्छता, पर्यावरण, भोजन और जनसंख्या स्वास्थ्य शामिल है।

राजधानी को हेल्दी सिटी बनाने को लेकर विभागों और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक भी हो चुकी है, जिसमें कहा गया है कि भोपाल के हेल्थ इंडिकेटर्स दूसरे शहरों से बेहतर है इसके लिए स्वस्ति नामक संस्था ने शोध भी किया है जिसमें पाया है कि भोपाल सबसे ज्यादा पोटेंशियल शहर है।

भोपाल को हेल्दी सिटी बनाने के लिए तय किए गए मापदंडों के मुताबिक शहर के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, उनसे होने वाली बीमारियों की पहचान और उसकी रोकथाम के लिए काम किया जाएगा। साथ ही तय किए गए लक्ष्यों पर काम होगा।

इस योजना को पूरा करने में आठ साल तक लग सकते हैं, वही बैठक में मौजूद लोगों ने स्ट्रीट फूड की क्वालिटी में सुधार को जरूरी बताया। पेयजल की आपूर्ति, सीवेज सिस्टम को बेहतर बनाने पर जोर दिया। साथ ही साफ सफाई के प्रति जागरूकता लाने पर जोर दिया गया।

भोपाल वह शहर है जहां चुनौतियां कम नहीं हैं। इस परियोजना में तंबाकू और शराब की खपत, कुपोषण और मोटापे की व्यापकता, सड़क सुरक्षा और नागरिक भावना, वायु प्रदूषण और व्यवहार संबंधी पहलू ऐसे हैं जिन पर काम होगा, मगर यह आसान भी नहीं है।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज का कहना है कि भाजपा सिर्फ घोषणाओं तक सीमित है, उसकी घोषणाओं पर अमल करने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं हैं। राज्य में 18 साल से भाजपा की सरकार है और क्या हाल है किसी से छुपा नहीं है। भोपाल तालाबों का शहर है मगर यह पहचान कब तक रहेगी पता नहीं, दूसरी ओर स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर सिर्फ बंदरबांट हो रही है। अब हेल्दी सिटी की बात आई है, इसमें भी लूट के आगे कुछ नहीं होगा।

भाजपा के एक नेता का कहना है कि राज्य के 2003 से पहले के हालात किसी से छुपे नहीं है, सड़कें गडढों में बदल गई थी, पानी के लिए हर तरफ हाहाकार होता था, भाजपा का जोर जनता को बेहतर सुविधाएं दिलाने पर है। वर्तमान दौर में राज्य की सड़कें, बिजली व्यवस्था ने आम आदमी की जिंदगी को सुखद बना दिया है। कांग्रेस के पास आरोप लगाने के अलावा कुछ नहीं है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हेल्दी सिटी बनाने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?
शहर के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्ट्रीट फूड की क्वालिटी में सुधार, पेयजल की आपूर्ति और सीवेज सिस्टम को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
हेल्दी सिटी योजना में कौन-कौनसी चुनौतियाँ हैं?
परियोजना में तंबाकू और शराब की खपत, कुपोषण और मोटापा, सड़क सुरक्षा, वायु प्रदूषण जैसी चुनौतियाँ शामिल हैं।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 क्राइम हरियाणा और जम्मू में रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार
02 राजस्थान निहालगंज में जनरल स्टोर से 80 हजार रुपए चोरी
03 शिक्षा तमिलनाडु सरकार ने किसानों-शिक्षकों पर दर्ज केस वापस लेने का एलान किया
04 मौसम कनॉट प्लेस जलभराव के बाद एनडीएमसी ने अभियंता संजय वर्मा को निलंबित किया
Trust & Transparency

How this story was handled

Published12 दिसंबर 2022, 00:12 IST IST
Last updated2 सितंबर 2026, 21:39 IST IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under National and aligned with that desk's editorial standards.
Editors attached 1 source/reference item to support this report.
Sources & References

Reporting trail

निहारिका टाइम्स — संग्रह · Open source
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from National.

National

ओवैसी ने भोपाल में UCC का विरोध किया, भाजपा पर साधा निशाना

National

दिल्ली कोर्ट ने सोनिया गांधी FIR रोकने वाला आदेश रद्द किया

राजनीति

कांग्रेस ने चिह्नित की 70 कमजोर विधानसभा सीटें

नौकरी / करियर

मध्य प्रदेश में 7500 पदों पर पुलिस भर्ती, आवेदन 22 सितंबर से

मौसम

बिहार समेत 24 जिलों में बारिश और मेघ गर्जन का अलर्ट

Recommended Stories

More from National
ओवैसी ने भोपाल में UCC का विरोध किया, भाजपा पर साधा निशाना
National
इससे जुड़ी ख़बरें

ओवैसी ने भोपाल में UCC का विरोध किया, भाजपा पर साधा निशाना

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 15 सितंबर 2026
दिल्ली कोर्ट ने सोनिया गांधी FIR रोकने वाला आदेश रद्द किया
National
इसी श्रेणी की और ख़बरें

दिल्ली कोर्ट ने सोनिया गांधी FIR रोकने वाला आदेश रद्द किया

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 21 सितंबर 2026
कांग्रेस ने चिह्नित की 70 कमजोर विधानसभा सीटें
राजनीति
इससे जुड़ी ख़बरें

कांग्रेस ने चिह्नित की 70 कमजोर विधानसभा सीटें

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 8 सितंबर 2026
मध्य प्रदेश में 7500 पदों पर पुलिस भर्ती, आवेदन 22 सितंबर से
नौकरी / करियर
इससे जुड़ी ख़बरें

मध्य प्रदेश में 7500 पदों पर पुलिस भर्ती, आवेदन 22 सितंबर से

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 10 सितंबर 2026
बिहार समेत 24 जिलों में बारिश और मेघ गर्जन का अलर्ट
मौसम
इससे जुड़ी ख़बरें

बिहार समेत 24 जिलों में बारिश और मेघ गर्जन का अलर्ट

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 9 सितंबर 2026
भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने पर प्रदर्शन जारी
स्वास्थ्य
इससे जुड़ी ख़बरें

भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने पर प्रदर्शन जारी

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 9 सितंबर 2026
जमशेदपुर में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बढ़ी
मौसम
इससे जुड़ी ख़बरें

जमशेदपुर में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बढ़ी

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 7 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 क्राइम हरियाणा और जम्मू में रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार
02 राजस्थान निहालगंज में जनरल स्टोर से 80 हजार रुपए चोरी
03 शिक्षा तमिलनाडु सरकार ने किसानों-शिक्षकों पर दर्ज केस वापस लेने का एलान किया
04 मौसम कनॉट प्लेस जलभराव के बाद एनडीएमसी ने अभियंता संजय वर्मा को निलंबित किया

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.