बांसवाड़ा में बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, 4 घायल
गांगड़तलाई मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की भिड़ंत में परिवार के सदस्य भी घायल
बांसवाड़ा के आनंदपुरी थाना क्षेत्र में बाइक और ऑटो की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसा गांगड़तलाई मुख्य मार्ग पर हुआ, जिसमें ऑटो तीन बार पलट गया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा के आनंदपुरी थाना क्षेत्र के फलवा में 18 सितंबर को एक तेज रफ्तार बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार समेत ऑटो में सवार चार लोग घायल हो गए।
हादसा गांगड़तलाई मुख्य मार्ग पर हुआ, जहां बाइक और ऑटो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो तीन बार सड़क पर पलट गया। ऑटो में एक परिवार के सदस्य अपनी पहली फसल के भुट्टे लेकर टिंबी गांव में अपनी ननद को देने जा रहे थे।
हादसे में निचली वरेट निवासी 12 साल का प्रदीप, 40 साल की सविता और 35 साल की लीला घायल हुए। सविता के सिर में गंभीर चोट आई, जिस पर टांके लगे। टिंबी निवासी 25 साल की शिल्पा के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। परिजन उसे इलाज के लिए गुजरात के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए हैं।
ग्रामीणों ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी, जिसने सभी घायलों को आनंदपुरी उप जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार 25 साल के दिलीप को भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- हादसे में घायल लोगों की पहचान क्या है?
- घायलों में 12 वर्षीय प्रदीप, सविता, लीला और शिल्पा शामिल हैं।
- ऑटो में सवार लोग कहां जा रहे थे?
- ऑटो में एक परिवार के सदस्य अपनी पहली फसल के भुट्टे लेकर टिंबी गांव अपनी ननद को दे रहे थे।
- हादसे के बाद किसने मदद की?
- ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया, जिसने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
- हादसा कहां और कब हुआ?
- घटना गांगड़तलाई मुख्य मार्ग पर 18 सितंबर को हुई थी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.