पटना शुक्ला की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार चंदन रॉय सान्याल
अभिनेता चंदन रॉय सान्याल ने फिल्म 'पटना शुक्ला' में अपने हिस्से की शूटिंग शुरू की है, जिसमें वह पहली बार एक वकील की भूमिका निभाएंगे। यह सामाजिक ड्रामा फिल्म भोपाल में शूट होगी और इसमें रवीना टंडन, सतीश कौशिक, मानव विज, जतिन गोस्वामी और अनुष्का कौशिक भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। स्ट्रीमिंग शो आश्रम में अपने काम के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता चंदन रॉय सान्याल ने पटना शुक्ला नाम की फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है। वह फिल्म में एक वकील की भूमिका निभाते नजर आएंगे। शूटिंग भोपाल में होने वाली है।
नई फिल्म के बारे में बात करते हुए, चंदन ने कहा, पटना शुक्ला एक बहुत ही दिलचस्प कहानी है, और विवेक (बुडाकोटी) जैसा व्यक्ति फिल्म का निर्देशन कर रहा है, वह बिल्कुल सही है। मैं पावरहाउस कलाकारों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।
अपनी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, मैं पहली बार एक वकील की भूमिका निभा रहा हूं और मैं चुनौतियों को लेकर बहुत उत्साहित हूं।
पटना शुक्ला एक सामाजिक ड्रामा है, जिसमें रवीना टंडन, सतीश कौशिक, मानव विज, जतिन गोस्वामी और अनुष्का कौशिक भी हैं।
इसके अलावा अभिनेचा चंदन रॉय जल्द ही बहुचर्चिच बेव सीरिज आश्रम सीजन 4, जय मेहता की लुटेरे और शहर लखोट में काम करते दिखाई देंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- चंदन रॉय सान्याल की नई फिल्म का नाम क्या है?
- उनकी नई फिल्म का नाम 'पटना शुक्ला' है।
- फिल्म 'पटना शुक्ला' का कौन निर्देशन कर रहा है?
- फिल्म का निर्देशन विवेक बुडाकोटी कर रहे हैं।
- पटना शुक्ला में कौन-कौन से कलाकार हैं?
- इस फिल्म में रवीना टंडन, सतीश कौशिक, मानव विज, जतिन गोस्वामी और अनुष्का कौशिक हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.