सिंडी क्रॉफर्ड के बेटे प्रेस्ली गर्बर का 27 साल में निधन
प्रेस्ली गर्बर की मौत 20 सितंबर को रिहैबिलिटेशन फैसिलिटी में हुई
सुपरमॉडल सिंडी क्रॉफर्ड के बेटे और मॉडल प्रेस्ली गर्बर का 27 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत 20 सितंबर को एक रिहैबिलिटेशन सुविधा में हुई है, जबकि मौत का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हुआ है। परिवार ने इस वक्त निजता बनाए रखने की अपील की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
हॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई है। मशहूर सुपरमॉडल सिंडी क्रॉफर्ड और बिजनेसमैन रैंडे गर्बर के बेटे प्रेस्ली गर्बर का 27 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत 20 सितंबर को एक रिहैबिलिटेशन फैसिलिटी में हुई।
प्रेस्ली गर्बर के निधन की पुष्टि उनके परिवार के प्रतिनिधि ने की है। परिवार ने इस मुश्किल समय में निजता बनाए रखने की अपील की है। प्रेस्ली अपने माता-पिता सिंडी क्रॉफर्ड और रैंडे गर्बर के बड़े बेटे और मॉडल-अभिनेत्री काया गर्बर के बड़े भाई थे।
साल 1999 में जन्मे प्रेस्ली ने कम उम्र में फैशन की दुनिया में कदम रखा था। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने आईएमजी मॉडल्स के साथ साइन किया और 2016 में मोस्चिनो के शो से रनवे डेब्यू किया। इसके बाद वह डोल्से एंड गब्बाना, कैल्विन क्लेन समेत कई बड़े ब्रांड्स के लिए रैंप पर नजर आए।
प्रेस्ली अपनी निजी जिंदगी और संघर्षों को लेकर भी काफी बेबाक थे। 2019 में उन्हें DUI मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मानसिक स्वास्थ्य, डिप्रेशन, एडिक्शन और रिकवरी जैसे विषयों पर खुलकर बात करना शुरू किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 'मेंटल हेल्थ मंडे' नाम से वीडियो सीरीज भी शुरू की थी।
2023 में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान प्रेस्ली ने बताया था कि वह अपने अनुभव साझा करके उन लोगों की मदद करना चाहते हैं जो मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से गुजर रहे हैं।
मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल एग्जामिनर के रिकॉर्ड में बताया गया है कि ऑटोप्सी रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- प्रेस्ली गर्बर ने अपने करियर की शुरुआत कब की थी?
- प्रेस्ली ने 15 साल की उम्र में आईएमजी मॉडल्स के साथ साइन किया था।
- प्रेस्ली गर्बर ने मानसिक स्वास्थ्य पर क्या कार्य किया?
- उन्होंने इंस्टाग्राम पर 'मेंटल हेल्थ मंडे' वीडियो सीरीज शुरू की और मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात की।
- उनके निधन का कारण क्या है?
- अभी तक मौत का कारण घोषित नहीं हुआ है; ऑटोप्सी रिपोर्ट के बाद जानकारी मिलेगी।
- प्रेस्ली गर्बर किस प्रकार के ब्रांड्स के लिए मॉडेलिंग कर चुके थे?
- वे डोल्से एंड गब्बाना, कैल्विन क्लेन सहित कई बड़े ब्रांड्स के लिए रैंप पर दिखे थे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.