झड़वासा हाइवे पर मिले शव की पहचान राजलिया निवासी रामअवतार के रूप में
पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
अजमेर के झड़वासा हाइवे के पास मिले शव की पहचान ग्राम राजलिया निवासी रामअवतार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और संदिग्ध मृत्यु के मामले में जांच शुरू कर दी है। रामअवतार 16 सितंबर की रात बाइक पंक्चर होने के बाद गायब हो गए थे।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
अजमेर। अजमेर के झड़वासा हाइवे के पास मिले शव की पहचान ग्राम राजलिया निवासी रामअवतार पुत्र मूलाराम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामगोपाल ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 16 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे रामअवतार और उनके साले के लड़के बाइक से भीलवाड़ा से गांव लौट रहे थे। झड़वासा पुलिया के पास बाइक का पंक्चर हो गया था, जहां रामगोपाल ने रामअवतार को खड़ा किया और पंक्चर बनवाने चले गए।
जब वे लौटे तो रामअवतार वहां नहीं मिले। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। अगले दिन पता चला कि रामअवतार का शव पुलिया के पास एक गड्ढे में पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
सदर थाना पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध मृत्यु का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- रामअवतार कब और कहाँ से लौट रहे थे?
- वे 16 सितंबर रात करीब 11:30 बजे भीलवाड़ा से गांव बाइक पर लौट रहे थे।
- शव कहाँ मिला था?
- शव झड़वासा पुलिया के पास एक गड्ढे में पड़ा हुआ था।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.