राजस्थान सवाई माधोपुर 2 MIN READ

सवाई माधोपुर में शिक्षा अधिकारियों ने योजनाओं की समीक्षा की

ब्लॉक अधिकारियों को 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए

सवाई माधोपुर में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी देवीलाल मीणा की अध्यक्षता में जिले के शिक्षा अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विभाग की चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई और ब्लॉक अधिकारियों को शैक्षिक गतिविधियों में 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए।
AI सार

सवाई माधोपुर में शिक्षा अधिकारियों की बैठक में जिले की चल रही शैक्षिक योजनाओं की समीक्षा हुई और सभी ब्लॉक अधिकारीयों को 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए गए। बैठक में परीक्षा परिणाम सुधार, मिड डे मील, एफएलएन गतिविधियों और जर्जर भवनों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। प्रमुख अधिकारियों ने शिक्षाओं की गुणवत्ता सुधार और नवाचार के लिए सुझाव दिए।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

सवाई माधोपुर में शिक्षा अधिकारियों की बैठक
सवाई माधोपुर में शिक्षा अधिकारियों की बैठक / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 सवाई माधोपुर में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी देवीलाल मीणा की अध्यक्षता में जिले के शिक्षा अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विभाग की चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई और ब्लॉक अधिकारियों को शैक्षिक गतिविधियों में 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दिनेश कुमार गुप्ता ने परीक्षा परिणाम उन्नयन और इंस्पायर अवार्ड पर विचार रखे। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वक समसा हरकेश लाल मीणा ने जन आधार प्रमाणीकरण, जर्जर भवनों की स्थिति और सम्बलन पर सुझाव दिए। कार्यक्रम अधिकारी हेमराज ने एफएलएन गतिविधियों पर चर्चा की।

सभी ब्लॉक के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, आरपी, प्रधानाचार्य डाइट, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिवचरण मीणा, सहायक निदेशक समसा कालूराम बैरवा और समसा कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी बैठक में मौजूद रहे।

चौथ का बरवाड़ा ब्लॉक की पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार भास्कर के सानिध्य में हुई। इसमें पंचायत शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्यों से ब्लॉक की शिक्षा गतिविधियों और योजनाओं के शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए।

सीबीईओ ने ब्लॉक रैंकिंग के सभी पैरामीटर की समीक्षा की और स्कूलों में शैक्षिक तथा सह शैक्षिक गतिविधियों का समय पर आयोजन कराने के निर्देश दिए। योजनाओं का लाभ सभी पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। सभी पीईईओ और प्रधानाचार्यों से अपने क्षेत्र की योजनाओं की प्रगति जानने को कहा गया।

मिड डे मील, एफएलएन गतिविधियों, ओआरएफ और मिशन पढ़ो राजस्थान की प्रगति पर चर्चा हुई। जर्जर भवनों के जमींदोज की प्रगति पर भी बात हुई। विकास अधिकारी चौथ का बरवाड़ा ने स्कूलों में पंचायतों के कार्य और अन्य योजनाओं की जानकारी दी। एसीबीईओ शंकर लाल राठौर और लक्ष्मण शर्मा ने भी योजनाओं पर चर्चा की।

प्रधानाचार्यों और पीईईओ ने समर्पित होकर काम करने और शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के लिए पूरा प्रयास करने का संकल्प लिया। सीबीईओ ने स्कूलों में नवाचार और परीक्षा परिणाम की गुणवत्ता सुधार के लिए सुझाव दिए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बैठक में मुख्य चर्चा के विषय क्या थे?
बैठक में शिक्षा योजनाओं की समीक्षा के साथ परीक्षा परिणाम उन्नयन और जन आधार प्रमाणीकरण पर भी विचार किया गया।
ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक कहाँ हुई?
चौथ का बरवाड़ा ब्लॉक की पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक हुई।
सीबीईओ ने क्या सुझाव दिए?
सीबीईओ ने स्कूलों में नवाचार और परीक्षा परिणाम की गुणवत्ता सुधार के लिए विशेष सुझाव दिए।
फिलहाल शिक्षकों और अधिकारियों की मुख्य जिम्मेदारी क्या है?
शिक्षकों और अधिकारियों को शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के लिए समर्पित होकर काम करना और योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पहुँचाना सुनिश्चित करना है।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 टेक्नोलॉजी Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू
02 शिक्षा तमिलनाडु सरकार ने किसानों-शिक्षकों पर दर्ज केस वापस लेने का एलान किया
03 मौसम कनॉट प्लेस जलभराव के बाद एनडीएमसी ने अभियंता संजय वर्मा को निलंबित किया
04 राजनीति गौरीपुर-खेकड़ा हाईवे की मरम्मत पूरी, पुल निर्माण जल्द शुरू
Trust & Transparency

How this story was handled

Published19 सितंबर 2026, 13:15 IST IST
Last updated19 सितंबर 2026, 13:15 IST IST
Latest newsroom actionnews-desk (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: सवाई माधोपुर.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

राजस्थान

सवाई माधोपुर में भाजपा की मेवा चौधरी बनी सभापति

राजस्थान

सवाई माधोपुर में 11 सितंबर को गंगापुर सिटी और वजीरपुर में मतदान

सवाई माधोपुर में भाजपा की मेवा चौधरी बनी सभापति
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

सवाई माधोपुर में भाजपा की मेवा चौधरी बनी सभापति

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 22 सितंबर 2026
सवाई माधोपुर में 11 सितंबर को गंगापुर सिटी और वजीरपुर में मतदान
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

सवाई माधोपुर में 11 सितंबर को गंगापुर सिटी और वजीरपुर में मतदान

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 10 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 टेक्नोलॉजी Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू
02 शिक्षा तमिलनाडु सरकार ने किसानों-शिक्षकों पर दर्ज केस वापस लेने का एलान किया
03 मौसम कनॉट प्लेस जलभराव के बाद एनडीएमसी ने अभियंता संजय वर्मा को निलंबित किया
04 राजनीति गौरीपुर-खेकड़ा हाईवे की मरम्मत पूरी, पुल निर्माण जल्द शुरू

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.