ओजटु बाईपास पर तेज कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी
दो युवकों को गंभीर चोटें, अस्पताल में इलाज जारी है
झुंझुनूं के ओजटु बाईपास पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार आदिल खान और अख्तर को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया है, जबकि पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
झुंझुनूं। झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र में 17 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे ओजटु बाईपास पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार आदिल खान और अख्तर को पीछे से टक्कर मारी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज जारी है।
CCTV फुटेज में हादसे का पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ है। फुटेज में दिख रहा है कि तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर गिर गए। कार में सवार बलराज को भी चोटें आईं।
108 चालक बंटी नूनिया और ईएमटी सतीश कुमार ने तीनों घायलों को चिड़ावा के राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. निर्मला चौधरी ने उनका प्राथमिक उपचार किया। दोनों बाइक सवारों की हालत गंभीर होने पर उन्हें झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग हरियाणा की ओर से बगड़ की तरफ जा रहे थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- हादसे के समय कौन मौजूद था?
- 108 चालक बंटी नूनिया और EMT सतीश कुमार घायलों को अस्पताल ले जाने में शामिल थे।
- कार के सवार कहां से कहां जा रहे थे?
- कार में सवार लोग हरियाणा से बगड़ की तरफ जा रहे थे।
- पुलिस ने हादसे की क्या कार्रवाई की है?
- पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.