समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, पुलिस में हंगामा
आईसीयू में चिकित्सकीय सुविधा न मिलने का आरोप, जांच के आदेश दिए गए
समस्तीपुर के सदर अस्पताल में महिला सिपाही मालती कुमारी के इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे पुलिस में हंगामा मच गया। पुलिसकर्मियों ने आईसीयू में सुविधाओं की कमी का आरोप लगाया और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला सिपाही मालती कुमारी की मौत हो गई। साथी पुलिसकर्मियों ने आईसीयू में चिकित्सकीय सुविधा न मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच के आदेश दिए।
मृतका मालती कुमारी रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के मलहीपुर गांव की निवासी थीं और समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात थीं। उन्हें पेट दर्द की शिकायत के बाद रात में सदर अस्पताल लाया गया था। साथी पुलिसकर्मियों के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार झा ने प्रारंभिक उपचार के बाद मालती को आईसीयू में भर्ती करने की सलाह दी।
आईसीयू में ले जाने के बाद वहां चिकित्सक के मौजूद नहीं होने और एसी न चलने का आरोप पुलिसकर्मियों ने लगाया। एक महिला साथी जवान ने बताया कि आईसीयू में पहले से एक मृत व्यक्ति की डेड बॉडी पड़ी थी और सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था।
सूचना मिलने पर डॉ. संतोष कुमार झा आईसीयू पहुंचे और पारा मेडिकल स्टाफ को दवा देने का निर्देश दिया। कुछ ही देर बाद महिला सिपाही की मौत हो गई। पुलिस जवानों ने सवाल उठाया कि जब पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था, तो उपचार के दौरान उसकी हालत इतनी गंभीर कैसे हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही पुलिस लाइन से बड़ी संख्या में जवान सदर अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
हालांकि, मौत का वास्तविक चिकित्सकीय कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अस्पताल प्रबंधन या संबंधित चिकित्सक की ओर से इस मामले में तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
एसपी अरविंद प्रताप सिंह, प्रभारी सदर एसडीपीओ-1 दुर्गेश दीपक और मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल सदर अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी ली और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मृतका मालती कुमारी कहां की निवासी थीं?
- वह रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के मलहीपुर गांव की रहने वाली थीं।
- पुलिस कर्मियों ने आईसीयू में क्या समस्याएं बताईं?
- उनका कहना था कि चिकित्सक मौजूद नहीं थे और एसी भी काम नहीं कर रहा था।
- मौत की वजह कब स्पष्ट होगी?
- मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
- क्या अस्पताल प्रबंधन ने मामले पर प्रतिक्रिया दी?
- आर्टिकल में अस्पताल प्रबंधन या चिकित्सक की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
- पुलिस ने घटना के बाद क्या कार्रवाई की मांग की?
- पुलिस ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.