कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में आग, दो मजदूरों की मौत
फ्यूल टैंक में धमाका, दमकल ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया
कानपुर देहात के जरिया गांव की एक टायर फैक्ट्री में आग लगने के दौरान फ्यूल टैंक में धमाका हुआ, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। दमकल विभाग ने करीब 30 मिनट की कार्रवाई के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासन हादसे की वजहों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रहे हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कानपुर देहात के जरिया गांव के बाहर टायर से तेल निकालने वाली फैक्ट्री में सोमवार शाम करीब छह बजे आग लग गई। आग बुझाने के दौरान फ्यूल टैंक में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। दमकल विभाग ने तीन वाहनों के साथ मौके पर पहुंचकर करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फैक्ट्री प्रबंधन ने आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल को दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव के नेतृत्व में तीन दमकल वाहन घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। टीम पहुंची तो फैक्ट्री परिसर में दो फ्यूल टैंक में से एक आग की लपटों से घिरा हुआ था। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे ही थे कि फ्यूल टैंक में तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।
दमकल कर्मियों ने दूसरे टैंक को आग से बचाने के लिए तत्काल कूलिंग शुरू की और पानी के साथ फोम का इस्तेमाल कर आग को फैलने से रोका। करीब 30 मिनट तक चले अभियान के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन तब तक दो मजदूरों की जान जा चुकी थी।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। वे हादसे के कारणों, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था, फ्यूल टैंक और आग लगने के समय की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं। मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- आग कैसे लगी फैक्ट्री में?
- आग की वजहों का पता लगाने के लिए अभी जांच जारी है। वास्तविक कारण जांच के बाद ही पता चलेगा।
- दमकल टीम ने धमाके के बाद क्या किया?
- दमकल कर्मियों ने दूसरे फ्यूल टैंक को कूलिंग और फोम के जरिए बचाया।
- पुलिस और प्रशासन ने क्या कदम उठाए?
- मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की गई है और हादसे से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
- मृतक मजदूरों की पहचान हुई क्या?
- फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.