वैशाली में तीन नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार, 38.6 किलो गांजा बरामद
भगवानपुर थाना क्षेत्र में जयनगर से पटना जा रही बस से बड़ी मात्रा में गांजा जब्त
वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जयनगर से पटना जा रही बस से 38.6 किलो गांजा बरामद कर तीन नाबालिग समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। इससे पहले भी दो दिन पहले इसी इलाके में 72 किलो गांजा समेत पाँच तस्करों को गिरफ्तार किया गया था।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
हर्रैया। वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जयनगर से पटना जा रही बस से 38.600 किलो गांजा बरामद कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन नाबालिग हैं जिनकी उम्र 13 से 16 वर्ष के बीच बताई गई है। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच कर रही थी।
भगवानपुर पुलिस ने हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर ओवरब्रिज के पास सोमवार को जयनगर से पटना जा रही बस को रोककर यात्रियों की तलाशी ली। पांच बैग के साथ मौजूद लोगों पर पुलिस को शक हुआ। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर सभी बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने विजय कुमार और राम अक्षय भगत समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए तीन नाबालिग बिदुपुर और देसरी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क और स्रोत की जांच कर रही है।
दो दिन पहले भी भगवानपुर ओवरब्रिज के पास पुलिस ने दो लग्जरी कारों से करीब 72 किलो गांजा बरामद कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया था। लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई ने इलाके में सक्रिय तस्करी नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय पुलिस ने सोमवार की रात थानेश्वर नगर वार्ड से अंतरजनपदीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब साढ़े चार किलो गांजा बरामद हुआ।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- गिरफ्तार नाबालिगों की उम्र क्या है?
- गिरफ्तार नाबालिगों की उम्र 13 से 16 वर्ष के बीच है।
- पुलिस ने किस आधार पर जांच शुरू की?
- पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच की।
- पहले की कार्रवाई में कितने तस्कर पकड़े गए थे?
- दो दिन पहले पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया था।
- गांजा तस्करी का नेटवर्क कहाँ केंद्रित है?
- पुलिस गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क और स्रोत की जांच कर रही है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.