सोना 1,54,605 रुपये और चांदी 2,39,760 रुपये पर गिरा
अमेरिकी रोजगार आंकड़ों और डॉलर मजबूती से सोना-चांदी के दाम दबाव में
5 अक्टूबर 2026 को एमसीएक्स पर सोना 1,54,605 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,39,760 रुपये प्रति किलो पर गिर गई। अमेरिकी रोजगार आंकड़ों और डॉलर तथा बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के कारण दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
एमसीएक्स पर 5 अक्टूबर 2026 एक्सपायरी वाला सोना 1,170 रुपये यानी 0.75 फीसदी गिरकर 1,54,605 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी में भी दबाव दिखा और 4 दिसंबर 2026 एक्सपायरी वाली चांदी 2,589 रुपये यानी 1.07 फीसदी गिरकर 2,39,760 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
कारोबार के दौरान सोने ने 1,57,075 रुपये का ऊपरी स्तर और 1,54,605 रुपये का निचला स्तर छुआ। चांदी का भाव 2,39,525 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। सुबह करीब 6:52 बजे कॉमेक्स पर सोना 0.56 फीसदी गिरकर 4,514.60 डॉलर प्रति औंस पर था, जबकि चांदी 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 67.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे अमेरिका से जारी रोजगार आंकड़ों को मुख्य कारण माना जा रहा है। ये आंकड़े अमेरिकी अर्थव्यवस्था की स्थिति और फेडरल रिजर्व के अगले कदम के संकेत देते हैं। हाल की तेजी के बाद मुनाफावसूली भी देखने को मिली है।
डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़त से भी कीमती धातुओं पर दबाव पड़ा है। आमतौर पर डॉलर और बॉन्ड यील्ड मजबूत होने पर सोने पर दबाव बढ़ता है क्योंकि सोना कोई ब्याज नहीं देता। फिलहाल बाजार की नजर अमेरिका के रोजगार आंकड़ों और ब्याज दरों को लेकर आने वाले संकेतों पर बनी हुई है।
अगर रोजगार के आंकड़े कमजोर रहते हैं और ब्याज दरों को लेकर सख्ती की आशंका कम होती है तो सोना-चांदी को सहारा मिल सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे मुख्य कारण क्या है?
- अमेरिका से जारी रोजगार आंकड़े, डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी इसके प्रमुख कारण मानी जा रही है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.