भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जापान को 57 रन पर आउट कर जीता पहला मैच
नगोया में कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में क्वार्टर फाइनल में भारत ने मेजबान टीम को हराया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में जापान को 57 रन पर आउट कर पांच ओवर में लक्ष्य हासिल कर पहला मैच जीत लिया। स्पिनर श्रीचरणी ने चार विकेट लिए, जबकि शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों में 40 रन बनाकर टीम को विजयी लक्ष्य तक पहुंचाया। यह मैच जापान के नगोया में खेला गया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में शानदार शुरुआत की। जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और मेजबान टीम को 57 रन पर ऑलआउट कर पांच ओवर में लक्ष्य हासिल किया।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जापान ने संयमित शुरुआत की और ओपनिंग विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी की। इसके बाद अकायो कोटा और स्टैफोर्ड की जोड़ी टूट गई।
स्पिनर श्रीचरणी ने चार ओवर में 10 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि शेफाली वर्मा ने दो विकेट चटकाए। जापान की टीम 57 रन पर ऑलआउट हो गई।
बल्लेबाजी में ओपनर शेफाली वर्मा ने मात्र 15 गेंदों में 40 रन की तेज पारी खेली। उन्होंने मैच का निर्णायक छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़ी ऋचा घोष छह गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहीं।
यह मुकाबला जापान के नगोया के निशिन में स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इस जीत से एशियन गेम्स में अपनी मजबूत स्थिति कायम की है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- भारतीय टीम ने टॉस जीतकर क्या फैसला किया?
- भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
- जापान की टीम ने शुरुआत कैसी की?
- जापान ने संयमित शुरुआत की और ओपनिंग विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी की।
- स्त्री क्रिकेट टीम की यह जीत एशियन गेम्स में क्या महत्व रखती है?
- इस जीत से भारत ने एशियन गेम्स में अपनी मजबूत स्थिति कायम कर ली है।
- ऋचा घोष का प्रदर्शन कैसा रहा?
- ऋचा घोष ने छह गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहकर टीम को समर्थन दिया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.