जींद के सुमित कुंडू ने मुक्केबाजी में प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
10 मीटर एयर राइफल में हिमांशु ढिल्लों ने रजत पदक जीता, भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार
जींद के मुक्केबाज सुमित कुंडू ने एशियन गेम्स में 70 किलोग्राम भार वर्ग में थाईलैंड के बुंजोंग सिंसिरी को 5-0 से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारतीय टीम ने रजत पदक जीता है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
एशियन गेम्स में जींद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मुक्केबाज सुमित कुंडू ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में थाईलैंड के बुंजोंग सिंसिरी को 5-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारतीय टीम ने रजत पदक हासिल किया।
जींद जिले के गांव ढाकल के मुक्केबाज सुमित कुंडू ने 21 सितंबर को निस्शियो जिम्नेजियम में हुए मुकाबले में थाईलैंड के बुंजोंग सिंसिरी को 5-0 से हराया। इस जीत के साथ वह राउंड आफ-16 में पहुंच गए हैं। सुमित का यह सफर संघर्षों से भरा रहा है, उन्होंने 2018 नेशनल स्कूल गेम्स और 2019 खेलो इंडिया गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। 2021 में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया और 2022 में थाईलैंड ओपन में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई। वह लगातार दूसरी बार कामनवेल्थ गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत की टीम ने रजत पदक जीता। टीम में रुद्राक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और राकेश पार्थ शामिल थे। जींद के डाहौला निवासी हिमांशु ने व्यक्तिगत कैटेगरी में फाइनल के लिए क्वालिफाई किया और 630 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहे।
भारतीय महिला कबड्डी टीम का मैच 21 सितंबर को दोपहर साढ़े चार बजे होगा, जिसमें हथवाला गांव की पूजा रेडर के रूप में शामिल हैं।
सुमित कुंडू की जीत से ढाकल गांव, जींद और हरियाणा में खुशी का माहौल है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- सुमित कुंडू ने अपने मुक्केबाजी करियर में कौन-कौन से प्रमुख पदक जीते हैं?
- सुमित ने 2018 नेशनल स्कूल गेम्स, 2019 खेलो इंडिया गेम्स में स्वर्ण पदक जीता और 2022 थाईलैंड ओपन भी जीता।
- 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारतीय टीम के सदस्य कौन थे?
- टीम में रुद्राक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और राकेश पार्थ शामिल थे।
- हिमांशु ढिल्लों ने 10 मीटर एयर राइफल के व्यक्तिगत मुकाबले में कैसा प्रदर्शन किया?
- हिमांशु ने 630 अंक हासिल कर सातवें स्थान पर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
- भारतीय महिला कबड्डी टीम में पूजा रेडर किस गांव की हैं?
- पूजा रेडर हथवाला गांव से हैं और वह रेडर के रूप में टीम में शामिल हैं।
- सुमित कुंडू कामनवेल्थ गेम्स में कितनी बार देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं?
- सुमित लगातार दूसरी बार कामनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.