पिछले हफ्ते सोना 1.54 लाख और चांदी 2.41 लाख रुपये पर बंद
एमसीएक्स पर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, निवेशकों की नजर आर्थिक आंकड़ों पर
पिछले हफ्ते एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलिवरी वाला सोना 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.41 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। सोने और चांदी की कीमतों में अमेरिकी डॉलर, कच्चे तेल की कीमतों और भू-राजनीतिक घटनाओं का असर रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, इस हफ्ते सोना सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बिजनेस डेस्क। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर की डिलिवरी वाला सोना पिछले हफ्ते 1,597 रुपये यानी 1.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी का वायदा भाव 6,629 रुपये यानी करीब 3 प्रतिशत की बढ़त लेकर 2.41 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि इस हफ्ते भी सोना सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है।
एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव अमेरिकी डॉलर, बॉन्ड यील्ड, पश्चिम एशिया संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव के बीच बना हुआ है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोना पिछले हफ्ते 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब कमजोरी के साथ खुला था, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के कारण यह 1.54 लाख रुपये तक पहुंच गया। यह सुधार उस दौर के बाद आया है जब बाजार प्रमुख आर्थिक और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों का आकलन कर रहे थे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क के COMEX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना मामूली बढ़त के साथ 4,424.9 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, जबकि चांदी 3 प्रतिशत की मजबूती के साथ 67.15 डॉलर प्रति औंस पर रही। एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से यह 40,925 रुपये तक सस्ता हो चुका है। चांदी का ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये था, जो अब 1,81,040 रुपये सस्ता हो चुका है।
जानकारों ने बताया कि हाजिर बाजार में मांग कमजोर रहने और कारोबारियों द्वारा हिस्सेदारी घटाने से चांदी की कीमतों में 2,024 रुपये की गिरावट आई। इस गिरावट से बाजार में नकारात्मक धारणा बनी। न्यूयॉर्क में चांदी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 66.12 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
जेएम फाइनेंशियल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रणव मेर ने कहा कि सोना वायदा में लगातार स्थिरता बनी हुई है और कीमतें तीसरे सप्ताह मजबूत दायरे में टिकी रहीं। हालांकि, पिछले दो कारोबारी सत्रों में निचले स्तर पर कुछ खरीदारी देखी गई, जिससे सप्ताह का समापन बढ़त के साथ हुआ।
हिन्दुस्तान के अनुसार, अमेरिकी सोने का दिसंबर डिलीवरी वायदा 0.1 प्रतिशत गिरकर 4,419.40 डॉलर पर आ गया। बाकी कीमती धातुओं में स्पॉट सिल्वर 0.8 प्रतिशत चढ़कर 66.76 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
मनोज कुमार जैन ने बताया कि सोने को 4,385-4,350 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट मिल सकता है, जबकि रेजिस्टेंस 4,440-4,484 डॉलर पर दिख रहा है। एमसीएक्स पर सोने को 1,50,200-1,51,300 रुपये पर सपोर्ट है और रेजिस्टेंस 1,55,000-1,56,100 रुपये पर है। उन्होंने सलाह दी कि सोना 1,50,000-1,51,500 रुपये के आसपास गिरावट पर खरीदें, स्टॉप लॉस 1,49,600 रुपये के नीचे रखें और टार्गेट 1,55,000-1,56,100 रुपये रखें।
चांदी के लिए सपोर्ट 65.50-64.40 डॉलर प्रति औंस और रेजिस्टेंस 68.00-69.10 डॉलर पर है। जैन ने चांदी के लिए 2,34,000-2,36,000 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी, स्टॉप लॉस 2,29,000 रुपये के नीचे और टार्गेट 2,44,000-2,47,000 रुपये रखा।
इस सप्ताह जारी आर्थिक आंकड़ों पर निवेशकों की नजर रहेगी, जिनमें प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के मैन्यूफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के खरीद प्रबंधक सूचकांक शामिल हैं। इससे मौद्रिक नीति के भावी परिदृश्य और सर्राफा की मांग के संकेत मिलेंगे।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरानी सेना ने कहा है कि किसी भी नए हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। तेल की कीमतों में नरमी आई है क्योंकि निवेशक सऊदी अरब की सप्लाई में सुधार देख रहे हैं, जबकि यमन के हूती विद्रोहियों के हमले जारी हैं।
ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना के कारण सोने की मांग पर दबाव पड़ सकता है क्योंकि ब्याज देने वाले निवेश आकर्षक हो जाते हैं। मिनियापोलिस फेड के अध्यक्ष नील कश्कारी ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में महंगाई अभी भी बहुत ज्यादा है।
कमोडिटी मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने सलाहकार से परामर्श करना चाहिए। एक्सपर्ट्स की सिफारिशें उनके अपने विचार हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- सोने की कीमतों को क्या प्रभावित करता है?
- सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव अमेरिकी डॉलर, बॉन्ड यील्ड, पश्चिम एशिया संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों से होता है।
- क्या सोने के भविष्य में कोई सपोर्ट और रेजिस्टेंस स्तर हैं?
- हाँ, सोने को 1,50,200-1,51,300 रुपये पर सपोर्ट और 1,55,000-1,56,100 रुपये पर रेजिस्टेंस का अनुमान है।
- चांदी की कीमतों में गिरावट क्यों आई?
- मांग कमजोर रहने और कारोबारियों द्वारा हिस्सेदारी कम करने के कारण चांदी की कीमतों में 2,024 रुपये की गिरावट आई।
- अमेरिका और ईरान के बीच हाल की स्थिति क्या है?
- ईरानी सेना ने कहा है कि किसी भी नए हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, जबकि तेल की कीमतों में नरमी आई है।
- निवेशक इस सप्ताह किन आर्थिक आंकड़ों पर ध्यान देंगे?
- निवेशक मैन्यूफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के खरीद प्रबंधक सूचकांक समेत प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के आंकड़ों पर नजर रखेंगे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.