लखनऊ में अचानक बदला मौसम, तेज बारिश से मिली गर्मी से राहत
गुरुवार दोपहर बादलों ने घेरा आसमान, बारिश से सड़कों पर जलभराव
लखनऊ में गुरुवार दोपहर अचानक तेज बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की विदाई के दौरान अगले दो-तीन दिन बूंदाबांदी हो सकती है और 22 सितंबर तक वर्षा का दौर समाप्त हो जाएगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
लखनऊ में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली और कई इलाकों में लोग वर्षा से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर चले।
सुबह से उमस और गर्मी का असर बना हुआ था, लेकिन दोपहर करीब एक बजे आसमान पर बादल छा गए। देखते ही देखते काले बादल घिर आए और जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश की तीव्रता बढ़ने से सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई। कार्यालयों और बाजारों की ओर जा रहे लोगों को अचानक बदले मौसम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून की विदाई के दौरान मौसम में ऐसा बदलाव होता है। अगले दो-तीन दिन बूंदाबंदी हो सकती है, लेकिन बीच-बीच में धूप भी निकलेगी। बुधवार को प्रतापगढ़, कौशांबी और प्रयागराज समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बरसात हुई थी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई का अनुमान है और 22 सितंबर तक प्रदेशभर में वर्षा का दौर थम जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मौसम वैज्ञानिक मानसून के बारे में क्या कहते हैं?
- मानसून की विदाई के दौरान मौसम में बदलाव होता है और अगले दो-तीन दिन बूंदाबांदी हो सकती है।
- क्या अन्य इलाकों में भी बारिश हुई थी?
- हाँ, बुधवार को प्रतापगढ़, कौशांबी और प्रयागराज में मध्यम से भारी बरसात हुई थी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.