मुख्य आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, मुठभेड़ में घायल
डीग में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के प्रयास में जवाबी कार्रवाई की
राजस्थान के डीग जिले में इकलेरा हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुनहरी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें उसे गोली लगी और अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी से अवैध हथियार जब्त किए हैं और मामले में जांच जारी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
भरतपुर। डीग जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे इकलेरा हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायर किए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर के घुटने में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
14 सितंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव इकलेरा में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। मृतक के पुत्र ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
मुख्य आरोपी सुनहरी पुत्र भगवान सिंह निवासी इकलेरा पुलिस गिरफ्त से बाहर था और उसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। डीग के पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में कोतवाली थाना पुलिस के साथ डीएसटी और क्यूआरटी टीमों को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था।
मंगलवार सुबह करीब 5 बजे क्यूआरटी को सूचना मिली कि आरोपी सुनहरी श्रीपुर मोड़ के आसपास हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी की। आरोपी ने पुलिस को पकड़ने के प्रयास पर अपने पास मौजूद अवैध देसी कट्टे से तीन राउंड फायर किए।
पुलिस ने बचाव में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर के घुटने में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी को मौके पर डिटेन कर तत्काल डीग अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भरतपुर के हायर सेंटर रेफर किया गया।
पुलिस ने मौके से फायरिंग में इस्तेमाल अवैध देसी कट्टा और गोलियां जब्त कर ली हैं। श्रीपुर मोड़ पर हुई फायरिंग को लेकर कोतवाली डीग थाने में अलग से प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई जारी है।
हत्या के मामले में पहले ही आरोपी गोविंद पुत्र हरफूल गुर्जर निवासी इकलेरा को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मुख्य आरोपी कौन है और कहाँ रहता है?
- मुख्य आरोपी सुनहरी पुत्र भगवान सिंह निवासी इकलेरा है, जो पुलिस गिरफ्त से बाहर था।
- पुलिस ने आरोपी को अस्पताल क्यों भेजा?
- पुलिस ने गोली लगने के बाद आरोपी का प्राथमिक उपचार डीग अस्पताल में कराया और बेहतर इलाज के लिए भरतपुर रेफर किया।
- पुलिस ने फायरिंग के मामले में क्या कार्रवाई की?
- कोतवाली डीग थाने में श्रीपुर मोड़ पर हुई फायरिंग का अलग प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई जारी है।
- पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कैसे की?
- डीग के एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में कोतवाली पुलिस के साथ डीएसटी और क्यूआरटी टीमों को लगाया गया था।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.