बिहार के अरवल जिले में नाबालिग लड़की से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
बिहार के अरवल जिले में तीन युवकों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उसका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया है, जिसमें यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
पटना, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के अरवल जिले में बुधवार को तीन युवकों ने एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।
अपने बयान के अनुसार, पीड़िता अरवल शहर में कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही थी। जब वह सरेन गांव पहुंची, तो तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट की, उसे पास की झाड़ियों में घसीटा और उसका तीनों ने बलात्कार किया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने पास के थाने में पहुंचकर तीनों की शिकायत दर्ज कराई।
महिला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, हमने मौके पर तुरंत एक टीम भेजी जो दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। तीसरा आरोपी अभी फरार है।
अधिकारी ने कहा, हमने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है, जिसमें यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- घटना कब और कहां हुई?
- घटना अरवल जिले में बुधवार को हुई, जब पीड़िता कोचिंग के लिए जा रही थी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.