मानसून विदाई से पहले फिर सक्रिय, 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने तटीय और पश्चिमी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की
मौसम विभाग ने मानसून की सक्रियता के कारण 18 राज्यों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार समेत कई राज्यों में आगामी दिनों में बारिश और तूफानी मौसम की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई से पहले देश के कई राज्यों में मानसूनी गतिविधियां फिर सक्रिय हो गई हैं। मौसम विभाग ने 18 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज तूफानी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 24 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें तटीय और पश्चिमी इलाकों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। गुजरात में 50 किलोमीटर प्रति घंटे और महाराष्ट्र व गोवा में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां सीमित रहने का अनुमान है, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार में 22 सितंबर को मौसम मिला-जुला रहेगा और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 23 सितंबर से मानसूनी बारिश जोर पकड़ेगी। 24 और 25 सितंबर को बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश, गरज-चमक और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी दिल्ली में 22 सितंबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने 26 और 27 सितंबर को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। राजस्थान में 22 सितंबर को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और अधिकांश हिस्सों में धूप खिलने की संभावना है। जयपुर और कोटा समेत ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। पूर्वी राजस्थान के कुछ सीमित इलाकों में हल्की बौछारें पड़ने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में 22 सितंबर से मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर समेत कई इलाकों में तेज बारिश, बिजली गिरने और आंधी को लेकर मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
महाराष्ट्र और गोवा में 22 सितंबर को भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जहां तटीय इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।
पूर्व और दक्षिण भारत के राज्य झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों में भी अगले 24 से 48 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।
मानसून की यह सक्रियता देश के कई हिस्सों में पिछले नौ दिनों से जारी है और मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- उत्तर प्रदेश में बारिश की क्या संभावना है?
- उत्तर प्रदेश में बारिश सीमित रहेगी, लेकिन पूर्वी हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- दिल्ली का मौसम 22 सितंबर को कैसा रहेगा?
- दिल्ली में 22 सितंबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है, तापमान 34 से 36 डिग्री अधिकतम होगा।
- मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने किस तरह के अलर्ट जारी किए हैं?
- मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, बिजली गिरने और आंधी के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं।
- पूर्व और दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश की स्थिति क्या है?
- झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में अगले 24-48 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।
- राजस्थान का मौसम 22 सितंबर को कैसा रहेगा?
- राजस्थान में 22 सितंबर को मुख्यत: शुष्क मौसम रहेगा और ज्यादातर हिस्सों में धूप खिलने की संभावना है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.