एनटीए ने जनवरी 2027 में जेईई मेन परीक्षा की तिथियां घोषित कीं
एनटीए ने जनवरी से मार्च तक 13 प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जनवरी 2027 में जेईई मेन परीक्षा के पहले चरण के लिए 22 से 30 जनवरी के बीच संभावित तिथियां घोषित की हैं। इसके अलावा, दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक 13 अन्य प्रवेश परीक्षाओं का भी शेड्यूल जारी किया गया है, जो पूरी तरह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित होंगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जागरण ब्यूरो। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जनवरी 2027 में जेईई मेन परीक्षा के पहले चरण की संभावित तिथियां 22 से 30 जनवरी के बीच घोषित की हैं। इसके अलावा दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक 13 अन्य प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी किया गया है।
एनटीए ने परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए बताया कि दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 में पांच-पांच परीक्षाएं आयोजित होंगी, जबकि फरवरी और मार्च में दो-दो परीक्षाएं होंगी। इसमें इंजीनियरिंग से जुड़ी जेईई मेन परीक्षा का पहला सत्र जनवरी में होगा, जिसमें करीब आठ लाख छात्र हिस्सा लेते हैं। दूसरा सत्र अप्रैल में होता है।
यूजीसी नेट की परीक्षा दिसंबर सत्र के लिए 14 से 19 दिसंबर के बीच होगी, जिसमें सात से आठ लाख छात्र शामिल होते हैं। इसके अलावा मार्च 1 से 25 तक कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी) की परीक्षा होगी।
एनटीए ने मार्च 2027 तक देश के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए 11 अन्य परीक्षाओं का भी कार्यक्रम जारी किया है, जिनमें नेशनल इंडियन मिलिट्री कालेज, नेशनल मिलिट्री स्कूल, आर्मी कैडेट कालेज और मैनेजमेंट से जुड़े कोर्सों की परीक्षाएं शामिल हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि परीक्षा शेड्यूल पहले जारी करने से छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और कोरोना काल के बाद शैक्षणिक सत्र को नियमित करने में मदद मिलेगी। सभी परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित होंगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- जेईई मेन कुल कितने सत्रों में आयोजित होती है?
- जेईई मेन परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होती है; पहला जनवरी में और दूसरा अप्रैल में।
- एनटीए ने परीक्षा कैलेंडर कब जारी किया?
- एनटीए ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक की परीक्षाओं का शेड्यूल जनवरी 2027 जेईई मेन तिथियों के साथ जारी किया।
- प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कितना छात्र समूह शामिल होता है?
- आरंभिक चरण में जेईई मेन में लगभग आठ लाख छात्र और यूजीसी नेट में सात से आठ लाख छात्र सम्मिलित होते हैं।
- एनटीए के नए परीक्षा शेड्यूल का क्या फायदा होगा?
- विशेषज्ञों के अनुसार, शेड्यूल पहले जारी होने से छात्रों को तैयारी में अधिक समय मिलेगा और शैक्षणिक सत्र को नियमित करने में मदद मिलेगी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.