बीकानेर से पूनरासर तक श्रद्धालुओं की पदयात्रा जारी
हनुमानजी धाम में आस्था का सैलाब, सुरक्षा और सेवा व्यवस्था चाक-चौबंद
बीकानेर से पूनरासर तक श्रद्धालुओं की पदयात्रा चल रही है और शनिवार को पूनरासर स्थित हनुमानजी धाम में लक्खी मेला शुरू होगा। रास्ते में सेवा पांडाल लगाए गए हैं जहां भोजन, पेयजल और विश्राम की व्यवस्था है, जबकि पुलिस सुरक्षा और यातायात नियंत्रण किया जा रहा है। मेले के दौरान श्रद्धालु हनुमानजी को ध्वजा अर्पित करेंगे और मंदिर परिसर में धार्मिक पाठ होते रहेंगे।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बीकानेर। बीकानेर जिले के पूनरासर स्थित हनुमानजी धाम में शनिवार को लक्खी मेला शुरू होगा। बुधवार और गुरुवार से बीकानेर से पूनरासर तक श्रद्धालुओं की पदयात्राएं चल रही हैं, जिनमें लाखों की संख्या में लोग शामिल हैं।
पूनरासर मार्ग पर श्रद्धालुओं के जत्थे जगह-जगह नजर आ रहे हैं। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं परिवार या समूह बनाकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। रास्ते में सेवा पांडाल लगाए गए हैं, जहां भोजन, फास्टफूड, चाय और पेयजल की व्यवस्था है। सेवादार श्रद्धालुओं का स्वागत कर भोजन करवा रहे हैं और विश्राम के लिए बैठने की भी व्यवस्था है।
मंदिर परिसर में रातभर चौपाइयों की गूंज सुनाई दे रही है। सुंदरकांड, अखंड रामायण और हनुमान चालीसा के पाठ जारी हैं। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहते हैं। मंदिर के आसपास भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
पूनरासर धाम और आसपास के क्षेत्र में मेले के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुलिस सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में पूरी तरह मुस्तैद है। भीड़ नियंत्रण और वाहनों की आवाजाही सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात हैं। बीकानेर-पूनरासर मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ा है।
मेले के दौरान हनुमानजी महाराज के दर्शन और ध्वजा अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगने की संभावना है। निजी वाहनों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूनरासर पहुंचेंगे। बुधवार और गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु ध्वजा लेकर रवाना हुए थे।
पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए रास्तेभर सेवा पांडालों में भोजन, पेयजल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में स्वयंसेवक सेवा कार्य में जुटे हैं।
शनिवार को मुख्य मेला होगा, जिसमें पदयात्रा पूरी कर श्रद्धालु हनुमानजी को ध्वजा अर्पित करेंगे। मेले से पहले ही पूनरासर मार्ग पर धार्मिक उत्सव जैसा माहौल दिखाई दे रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मन्दिर परिसर में कौन-कौन से धार्मिक पाठ होते हैं?
- सुनदरकांड, अखंड रामायण और हनुमान चालीसा का पाठ रातभर चलता रहता है।
- पुलिस ने मेले के दौरान क्या सुरक्षा उपाय किए हैं?
- भीड़ नियंत्रण और वाहनों की आवाजाही सुचारू बनाने के लिए पुलिसकर्मी तैनात हैं।
- मेले के दौरान श्रद्धालुओं की क्या उम्मीदें हैं?
- हनुमानजी के दर्शन और ध्वजा अर्पित करने के लिए लंबी कतारें लगने की संभावना है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.