इंदौर में राहुल गांधी के दौरे से पहले पोस्टर पॉलिटिक्स तेज
शहर के कई इलाकों में विरोध के पोस्टर, छात्रों से संवाद का कार्यक्रम आज
इंदौर में राहुल गांधी के दौरे से पहले उनके विरोध में कई स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं और प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए 31 शर्तें लगाईं हैं। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर छात्रों से बातचीत करेंगे।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
इंदौर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दौरे से पहले शहर के कई इलाकों में उनके विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं। प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए 31 शर्तें रखीं हैं। राहुल गांधी आज छात्रों से संवाद करेंगे।
शहर के गीता भवन, पलासिया, वर्ल्ड कप, MR9, विजयनगर और भंवरकुआं समेत कई प्रमुख इलाकों में राहुल गांधी के विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में 'झूठ की गूंज' का नारा इस्तेमाल किया गया है।
राहुल गांधी आज इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में छात्रों से शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी और उनसे सीधे संवाद पर खास फोकस रहेगा। मंच पर राहुल गांधी के साथ कुछ युवा भी मौजूद रहेंगे, जबकि कांग्रेस नेताओं को मंच से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इंदौर प्रशासन ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए पार्किंग से लेकर मंच तक 31 शर्तें रखीं हैं। इसके अलावा शहर के 13 रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस अवनींद्र कुमार सिंह ने पीएम केयर्स फंड में 1.01 करोड़ रुपए दान करने का फैसला किया है। वे अपने GPF का पूरा पैसा पीएम केयर्स में देंगे।
भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाई गई है, जिसमें उनके साथ एडीएम सुमित पांडे और जिला पंचायत सीईओ की तस्वीरें भी लगाई गई हैं। प्रशासन ने लोगों से फेक अकाउंट से आए किसी भी मैसेज का जवाब न देने और उसे फॉलो न करने की अपील की है। इससे पहले पूर्व कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम के नाम पर संबल योजना की राशि दिलाने के नाम पर लोगों से 3 से 10 हजार रुपए की ठगी की कोशिश हो चुकी है।
दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि आरोपी द्वारका पटेल ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी। बच्चों की उम्र एक से सात साल के बीच है। सूचना पर डायल 100 की टीम ने आरोपी को घर के बाहर से ही अभिरक्षा में ले लिया। पति-पत्नी के बीच करीब एक साल से विवाद चल रहा था।
बालोद के करहीभदर गांव के पास NH-930 पर यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। कंडक्टर बस के नीचे दब गया था, जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बस चालक मौके से फरार है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम क्या है?
- यह कार्यक्रम शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर युवाओं और छात्रों के साथ चर्चा के लिए बनाया गया है।
- कांग्रेस नेताओं को मंच से क्यों दूर रखने के निर्देश दिए गए?
- मंच पर केवल राहुल गांधी और कुछ युवा मौजूद रहेंगे ताकि संवाद युवाओं पर केंद्रित रहे।
- भोपाल कलेक्टर की फर्जी सोशल मीडिया आईडी से क्या समस्या आई?
- उनके नाम पर फेक अकाउंट बनाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश हुई है, जिसके लिए प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की है।
- दमोह में हुई हत्या का आरोपी कौन है?
- आरोपी द्वारका पटेल है, जिन्होंने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी।
- भारतीय प्रशासन ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान किन कड़ाई के कदम उठाए?
- उन्होंने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए कड़े नियम बनाते हुए भारी वाहनों को 13 रास्तों से प्रतिबंधित किया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.