राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों से शिक्षा और रोजगार पर संवाद किया
19 सितंबर को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने उठाए प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं पर छात्रों से संवाद किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर विवाद भी उत्पन्न हुआ, जिसके बाद भाजपा ने कांग्रेस पर आलोचना की। कांग्रेस ने इसे सफल कार्यक्रम बताया और इसे प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में भी आयोजित करने की योजना बनाई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
19 सितंबर को इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राहुल गांधी ने छात्रों से शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे विषयों पर संवाद किया। कांग्रेस ने इस कार्यक्रम में करीब 2 लाख युवाओं के शामिल होने का दावा किया है।
इंदौर में हुए इस कार्यक्रम को कांग्रेस ने सफल बताया है और अब इसे प्रदेश के लगभग सभी बड़े शहरों में कराने की तैयारी की जा रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मुकेश नायक ने बताया कि जल्द ही जबलपुर में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां छात्रों के साथ राहुल गांधी सीधे संवाद करेंगे।
जबलपुर में कार्यक्रम के अलग-अलग इलाकों में लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई थी। जिला कांग्रेस कमेटी ने शाम 5 बजे से कई स्थानों पर प्रसारण का इंतजाम किया था, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा, छात्र और स्थानीय लोग शामिल हुए।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं की समस्याओं और सामाजिक मुद्दों को उठाना था, लेकिन मंच पर हुई एक विवादित मिमिक्री ने इसे चर्चा में ला दिया। कॉमेडियन पुलकित मणि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की, जिसमें उनके बोलने और अभिवादन की शैली का मजाक उड़ाया गया। राहुल गांधी भी इस दौरान मंच पर उनके साथ दिखाई दिए और संवाद में शामिल हुए।
भाजपा ने इस प्रस्तुति को लेकर कांग्रेस पर हमला किया है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि इस दौरान प्रधानमंत्री की दिवंगत मां का भी संदर्भ आया, जिसे राहुल गांधी ने रोकने के बजाय समर्थन दिया। इस घटना के बाद राहुल गांधी की राजनीतिक परिपक्वता पर सवाल उठने लगे हैं।
जिन लोगों के मन में संस्कार नहीं हैं, जो भारत और भारतीयता को अपमानित करना अपने जीवन का एकमात्र लक्ष्य मान लेते हैं, उनसे यह उम्मीद करना मुश्किल है कि वे ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’ के भाव को समझ सकें
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
ऐसे लोगों से देश को उम्मीद करना छोड़ देना चाहिए
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- इंदौर के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्या था?
- इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं की समस्याओं और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करना था।
- कॉमेडियन पुलकित मणि ने क्या किया था?
- उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री कर उनके बोलने और अभिवादन की शैली का मजाक उड़ाया।
- भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के बारे में क्या कहा?
- भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी की राजनीतिक परिपक्वता पर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि उन्होंने विवादित मिमिक्री का समर्थन किया।
- योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर क्या प्रतिक्रिया दी?
- उन्होंने कहा कि ऐसे लोग भारत और भारतीयता का अपमान करते हैं और उनसे देश को कोई उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.