पड़रौना में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां पूरी
16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना, फिर प्रगणक घर-घर जाकर 40 सवाल पूछेंगे
पड़रौना में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां पूरी हो गई हैं, जो 16 से 30 नवंबर तक परिवारों से स्व-गणना कराएगा। इसके बाद प्रगणक 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक घर-घर जाकर विस्तृत जानकारी एकत्रित करेंगे और 5 से 9 जनवरी तक रिवीजनल राउंड रहेगा। इस कार्य के लिए लगभग 9,000 प्रगणक और 2,000 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
पडरौना। पड़रौना में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 16 से 30 नवंबर तक परिवारों से स्व-गणना कराई जाएगी। इसके बाद प्रगणक एक दिसंबर से चार जनवरी तक घर-घर जाकर निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार जानकारी एकत्रित करेंगे।
जनगणना-2027 के दूसरे चरण में परिवारों से 40 महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, उनकी शिक्षा, वैवाहिक स्थिति, रोजगार और आजीविका से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। परिवारों से उनकी मातृभाषा और अन्य भाषाओं के संबंध में भी जानकारी ली जाएगी।
पड़रौना में कुल लगभग 11,500 गणना ब्लॉक बनाए गए हैं। इस कार्य के लिए लगभग नौ हजार प्रगणकों की व्यवस्था की गई है, जिनकी निगरानी के लिए दो हजार सुपरवाइजर तैनात होंगे।
स्व-गणना के बाद पांच से नौ जनवरी तक रिवीजनल राउंड आयोजित किया जाएगा, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई पात्र व्यक्ति या परिवार छूट न जाए और किसी की दोहराव के साथ गणना न हो। इस दौरान संदर्भ समय के अनुसार वास्तविक स्थिति का सही प्रतिबिंब प्राप्त करने पर ध्यान दिया जाएगा।
जनगणना कार्य की पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और ऑपरेटरों को उनके दायित्व और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनगणना निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरी की जाए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- स्व-गणना में कौन-कौन सी जानकारी एकत्रित की जाएगी?
- स्व-गणना में परिवार के सदस्यों की संख्या, शिक्षा, वैवाहिक स्थिति, रोजगार, आजीविका और भाषाई जानकारी शामिल होगी।
- रिवीजनल राउंड का उद्देश्य क्या है?
- रिवीजनल राउंड में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई पात्र व्यक्ति या परिवार छूट न जाए और किसी की गणना दोहराई न हो।
- जनगणना की पारदर्शिता कैसे सुनिश्चित की जा रही है?
- जिले में अधिकारियों, कर्मचारियों और ऑपरेटरों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें उन्हें दायित्व और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.