कुंदरकी में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया जलाया गया
सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर कला में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम रतनपुर कला स्थित मिनी स्टेडियम में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर गुरुग्राम में दीप प्रज्ज्वलन और आरती कार्यक्रम भी किए गए, जिसमें राज्य और स्थानीय अधिकारी भी शामिल हुए।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कुंदरकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम रतनपुर कला स्थित मिनी स्टेडियम में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम हुआ। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में ईश्वर से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, जिला महामंत्री नवीन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष चकित चौधरी, ब्लॉक प्रशासक के पति गुलाम जिलानी, जिला मंत्री बृजेश लोधी, मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह जाटव, विक्रम प्रधान, विजेंद्र चौधरी, रोहित पाल और हिमांशु सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
सेवा संकल्प अभियान के मॉड्यूल आशीर्वाद का दीया जलाने के लिए गुरुग्राम के लघु सचिवालय में विशेष इंतजाम किए गए थे। डीसी उत्तम सिंह ने अपने कार्यालय में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपमाला का शुभारंभ किया, जिसमें एडीसी सोनू भट्ट और एसडीएम हितेंद्र कुमार भी मौजूद थे। भाजपा नेत्री गार्गी कक्कड़ ने भी लघु सचिवालय पहुंचकर दीपमाला और रंगोली का अवलोकन किया।
गुरुग्राम के पवित्र स्थल शीतला माता मंदिर में सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन की संध्या में विशेष आरती हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। शीतला माता श्राइन बोर्ड के सीईओ सुमित कुमार ने बताया कि भाजपा के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल भी आरती में शामिल हुए।
गुरुग्राम स्थित अमृत भारत स्टेशन पर विधायक मुकेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर दीपमाला का शुभारंभ किया। पटौदी में जटौली अनाज मंडी और अमृत भारत स्टेशन पर विधायक बिमला चौधरी ने दीप जलाए। सोहना में विधायक तेजपाल तंवर ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दीप जलाकर अभियान का शुभारंभ किया और क्षेत्रवासियों को सेवा संकल्प अभियान के बारे में जानकारी दी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- सेवा संकल्प अभियान क्या है?
- यह अभियान भाजपा द्वारा आयोजित है जिसमें दीप जलाकर शुभारंभ किया जाता है।
- गुरुग्राम के दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में कौन-कौन उपस्थित थे?
- डीसी उत्तम सिंह, एडीसी सोनू भट्ट, एसडीएम हितेंद्र कुमार, और भाजपा नेत्री गार्गी कक्कड़ मौजूद थे।
- शीतला माता मंदिर में आरती के दौरान कौन-कौन आए थे?
- भाजपा के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल भी आरती में शामिल हुए थे।
- पटौदी में दीप जलाने का कार्यक्रम किसने किया?
- विधायक बिमला चौधरी ने जटौली अनाज मंडी और अमृत भारत स्टेशन पर दीप जलाए।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.