रेलवे प्रतिष्ठानों में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा
धार्मिक उत्सव के साथ मेले का माहौल, श्रमिकों और महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया
देश के कई रेलवे प्रतिष्ठानों में 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान मेले का आयोजन भी किया गया, जहां खाने-पीने के ठेले और दुकानें लगीं। इसके अलावा शहर के कई स्थानों पर गणेश पूजा भी संपन्न हुई।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा कन्या संक्रांति के अवसर पर देश के कई हिस्सों में भव्य आयोजन हुए। खासकर रेलवे के विभिन्न प्रतिष्ठानों और कार्यालय परिसरों में पूजा का माहौल भक्तिमय रहा। मेले में बच्चों के लिए खिलौने और महिलाओं के लिए स्टेशनरी की दुकानें लगीं, जिससे उत्सव और रंगीन हो गया।
रेलवे के टीआरडी विभाग, पीडब्ल्यआई, रेलवे सहायक संकेत व दूर संचार विभाग, सिग्नल विभाग, रेलवे विद्युत कार्यालय, आईओडब्ल्यू, पुराना लोका परिसर, संयुक्त क्रु बुकिंग लॉबी और रेलवे रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने वृहद स्तर पर विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया। पूजा पंडालों के बाहर मेले का आयोजन हुआ, जिसमें खाने-पीने और जंक फूड के ठेले भी लगे।
सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों एवं कार्यस्थलों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। उन्होंने क्षेत्र के पूजा स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रमिकों और कर्मचारियों में पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
महिला समिति की अध्यक्ष शालू कुमार के नेतृत्व में आशाएं हस्तकरघा केंद्र में भी पूजा हुई। समिति की सदस्य महिलाएं एकजुट होकर इस आयोजन में शामिल हुईं। अध्यक्ष शालू कुमार ने जनकल्याण, सुख-समृद्धि और क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिए भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की।
पूजा के दौरान विभिन्न स्थानों पर आकर्षक सजावट और विद्युत रोशनी की व्यवस्था की गई, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। शहर के कई स्थानों पर भव्य रूप से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन हुआ। स्टेशन प्रांगण, स्टेशन चौक, नार्थ कॉलोनी पीर दरगाह रोड और रेलवे इंस्टीच्यूट रोड में मेला देर रात तक जमा रहा।
शहर में कई स्थानों पर गणेश पूजा भी हुई, जहां सभी गणेश पूजा पंडालों में गणेश प्रतिमा अभी थी। लोग एक साथ श्री गणेश और भगवान विश्वकर्मा के दर्शन कर उत्सव का आनंद लिया।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- विश्वकर्मा पूजा के मेले में क्या-क्या उपलब्ध थे?
- बच्चों के लिए खिलौने और महिलाओं के लिए स्टेशनरी की दुकानें लगी थीं।
- पूजा के दौरान कैसे सजावट की गई थी?
- पूजा के दौरान विभिन्न स्थानों पर आकर्षक सजावट और विद्युत रोशनी की व्यवस्था की गई।
- पूजा का माहौल रेलवे प्रतिष्ठानों में कैसा था?
- पूजा का माहौल भक्तिमय और उत्साह से भरा हुआ था, सभी विभागों ने विधिवत पूजा-अर्चना की।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.